dharma sangrah
✕

MP : कांग्रेस विधायक ने डॉ. हर्षवर्धन को भेजा गोमूत्र, पूछा- क्या इससे ठीक हो सकता है कोरोना?

Updated: बुधवार, 19 मई 2021 (22:29 IST)
भोपाल। गोमूत्र पीने से कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 नहीं होने के भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के दावे के 2 दिन बाद बुधवार को मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को पत्र लिखकर तंज कसते हुए पूछा है कि क्या रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) तथा भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने वैज्ञानिक तौर पर यह मान लिया है कि गौमूत्र पीने से कोरोना का इलाज हो सकता है?

शर्मा ने हर्षवर्धन को इस पत्र के साथ गौमूत्र की शीशी भी कोरियर से भेजी है। मालूम हो कि प्रज्ञा ने रविवार को भोपाल में एक कार्यक्रम में दावा किया था कि गोमूत्र अर्क पीने से हमें कोविड-19 नहीं होगा, क्योंकि इससे फेफड़ों का इंफेक्शन दूर होता है।

उन्होंने कहा था, देसी गाय का गोमूत्र अर्क अगर हम पीते हैं तो उससे हमारे फेफड़ों का इंफेक्शन दूर होता है। मैं बहुत तकलीफ में हूं, लेकिन प्रतिदिन गोमूत्र अर्क लेती हूं और इसी के चलते मुझे कोरोना से बचने के लिए कोई और औषधि की जरूरत नहीं। ना तो मैं कोरोना ग्रस्त हूं, ना ही ईश्वर मेरे साथ ऐसा करेगा, क्योंकि मैं उस औषधि (गोमूत्र अर्क) का उपयोग कर रही हूं।
ALSO READ: Coronavirus महामारी के दौर के 10 सबक, आपने नहीं सीखे क्या?
प्रज्ञा के इस बयान के बाद शर्मा ने हर्षवर्धन से पूछा है, सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर भाजपा की वरिष्ठ नेता हैं तो क्या डीआरडीओ एवं आईसीएमआर ने यह वैज्ञानिक तौर पर यह मान लिया है कि गौमूत्र से कोरोना का इलाज हो सकता है?उन्होंने आगे लिखा, इसलिए मैं एक शीशी गोमूत्र की आपको भी भेज रहा हूं। उम्मीद है आप कोरोना पीड़ित देश की जनता को वैज्ञानिक प्रमाणिकता के साथ इस संदर्भ में देश की जनता को कोरोना से जान बचाने का सही संदेश देंगे।
ALSO READ: केंद्र सरकार की चेतावनी, 98 प्रतिशत आबादी अभी भी आ सकती है Coronavirus की चपेट में
शर्मा ने कहा, निश्चित ही गोमाता को हम मां मानते हैं तथा गोमता का दूध पौष्टिक है। गाय का गोबर एचं गोमूत्र का धार्मिक महत्व है, पर क्या इस धार्मिक भावना का प्रदेश व देश की गरीब जनता को गुमराह करने के लिए नहीं हो रहा है?
ALSO READ: DRDO की 2DG कैसे करती है Coronavirus पर वार? क्या रहेगी कीमत, जानिए सारे सवालों के जवाब
क्या केन्द्र के स्वास्थ्य विभाग व मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने यह तय कर लिया है कि अब कोरोना एवं ब्लैक फंगस का इलाज, ऑक्सीजन, रेमडेसिविर इंजेक्शन, एम्फोटेरिसिन इंजेक्शन एवं टोसिलिजुमैब इंजेक्शन से न होकर गोमूत्र से होगा? क्या अब टीकाकरण लगवाने की आवश्यकता नहीं होगी?उन्होंने आगे लिखा, क्या स्वास्थ्य विभाग, आईसीएमआर एवं डीआरडीओ यह वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित करते हैं कि गोमूत्र पीने से कोविड-19 नहीं होगा?(भाषा)

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

पोलैंड के क्राको शहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 5 की मौत, कई घायल, पुलिस ने हमलावर को गोली मारी

अगला लेख