Daily Horoscope

हिमाचल में कोरोनावायरस सामुदायिक प्रसार के चरण में पहुंचा

Updated: बुधवार, 9 सितम्बर 2020 (15:42 IST)
शिमला। हिमाचलप्रदेश की राजधानी शिमला में कोरोनावायरस का सामुदायिक फैलाव हुआ है। शिमला की मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेखा चोपड़ा ने एक बयान में बताया कि कोविड-19 के हाल के आंकड़ों से स्थापित हुआ है कि वायरस का सामुदायिक स्तर पर फैलाव हुआ है।
ALSO READ: खास खबर: कोरोनाकाल में तेजी से बढ़ रहे आत्महत्या के केस,पीएम मोदी से आत्महत्या रोकथाम नीति बनाने की मांग
उन्होंने बताया कि कोरोनावायरस के मामले दिन-ब-दिन बढ़ रहे हैं। मरीजों के न ही संपर्कों का पता चला रहा है और न ही उन्होंने कोई यात्रा की है जिससे साबित होता है कि सामुदायिक स्तर पर संक्रमण फैला है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में मंगलवार तक कोरोनावायरस के 7,832 मामले हैं। प्रदेश की आबादी करीब 70 लाख है।
 
उन्होंने कहा कि इसलिए डॉक्टरों की आशा कार्यकर्ताओं के साथ मासिक बैठक 7 सितंबर को शिमला में खुले आसमान के नीचे की गई थी, क्योंकि खुली हवा और धूप वायरस के फैलाव को कम करते हैं। उन्होंने बताया कि शिमला जिले के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने स्वास्थ्य महकमे की नियमित बैठकें एवं कार्यशालाएं खुले में आयोजित करने का अभियान शुरू किया है और 7 सितंबर की बैठक इस मुहिम का हिस्सा थी।
 
चोपड़ा ने कहा कि जहां भी मुमकिन हो, बैठकें एवं कार्यक्रम खुले में किए जाने चाहिए।  प्रदेश में संक्रमण के कारण अब तक 59 मरीजों की मौत हो चुकी है। विशेष सचिव (स्वास्थ्य) निपुन जिंदल ने बताया कि राज्य में उपचार करा रहे मरीजों की संख्या 2,316 हो गई है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख