biodatamaker

एक और शख्स ने वैक्सीन लगवाने के बाद सिक्के-चम्मच चिपकने की कही बात

Updated: सोमवार, 14 जून 2021 (14:44 IST)
हजारीबाग। नासिक के 71 साल के अरविंद सोनार का कुछ दिन से सोश‍ल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल है। वीडियो में दावा किया गया कि कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद उनके शरीर में चुंबकीय शक्ति आ गई है तथा उनके शरीर पर चम्मच व सिक्के आसानी से चिपक रहे हैं। ऐसा ही एक और मामला अब उस वायरल वीडियो के बाद भी सामने आ गया है।

ALSO READ: कोविशील्ड Vaccine से नहीं बनी एंटीबॉटी, पूनावाला और WHO पर केस दर्ज!
 
हजारीबाग निवासी ताहिर अंसारी का दावा हैकि उन्होंने शनिवार को कोविड 19 वैक्सीन ली थी। जिसके के बाद से ही उनके शरीर पर चम्मच व सिक्के चिपकने लगे। वे बताते हैं कि उन्होंने खुद पहले नासिक वाला वीडियो देखा था और उसके बाद ही अपने शरीर पर भी ये ट्राई किया। अब जब चम्मच चिपकने लगे तो उन्होंने सीधे प्रशासन को फोन घुमाया और इसकी वजह जानने का प्रयास किया। लेकिन फोन पर जिस अधिकारी से बात की गई उन्होंने साफ कर दिया कि ऐसा कुछ नहीं है और ये सिर्फ अफवा हहै।
 
ताहिर की जांच के लिए बाद में एक टीम को उसके घर पर भेजा गया और उसका चेकअप हुआ। चेकअप करने के बाद डॉक्टर ने बताया कि ताहिर अंसारी के शरीर में किसी भी मैग्नेटिक सेंटर होने की बात सामने नहीं आई है तथा शरीर गर्म होने और पसीने के कारण चम्मच चिपकने की बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। ताहिर को घर में रहने की सलाह दी गई है और स्वास्थ्य विभाग की एक टीम उसकी सेहत पर नजर रखेगी।

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

7 साल बाद भारत आए चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग, आज शाम पीएम मोदी के साथ होगी महा-बैठक

LIVE: भारत पहुंचे जिनपिंग, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस से मिले पीएम मोदी

यूपी में 1600 करोड़ से अधिक की 65 परियोजनाओं से बदलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर

उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व सीएम हरीश रावत ने दिया इस्तीफा

सऊदी अरब को बड़ा झटका: ड्रोन हमले के बाद दुनिया की सबसे बड़ी तेल पाइपलाइन बंद, लाल सागर में हूतियों का कब्जा

अगला लेख