sundarkand

बाहर कोरोना और घर में कोबरा सांप, जाएं तो जाएं कहां

Updated: बुधवार, 20 मई 2020 (20:05 IST)
जहां एक सांप को देखकर पूरे शरीर में झुरझुरी दौड़ जाती है, वहीं भिंड जिले में रौन जनपद के चचाई गांव में रहने वाला एक परिवार कई सांपों का सामना कर रहा है। यह परिवार सांपों से बुरी तरह डरा हुआ है। परिजनों का कहना है कि बाहर कोरोना (Corona) है और घर के भीतर कोबरा, आखिर जाएं तो कहां जाएं।
 
 यह व्यथा है जीवनसिंह कुशवाह के परिवार की। जानकारी के मुताबिक चचाई गांव के रहने वाले जीवन के घर में एक-दो नहीं 100 से ज्यादा सांप निकल चुके हैं। इससे परिवार दहशत में है। पिछले 8 दिनों में कुशवाह के घर से 123 छोटे बड़े सांप निकल चुके हैं। परिवार का कहना है कि घर के बाहर कोरोना है और घर में खतरनाक कोबरा। ऐसे में परिवार की बड़ी ही विचित्र स्थिति हो गई है। 
 
जीवन के घर पिछले 8 दिन से जानलेवा किंग कोबरा सांप के बच्चे निकल रहे हैं। अब तक वे अपने घर से 123 सांप पकड़ चुके हैं। कुशवाह का चचाई गांव बिरखड़ी ग्राम पंचायत के तहत आता है। परिवार को कोरोना से ज्यादा सांपों से डर लग रहा है। सभी लोग घर के बाहर गुजारा करने को मजबूर हैं।
 
अभी तक छोटे बड़े करीब 123 सांप घर के सदस्यों ने पकड़े हैं। एक दिन 21 तो दूसरे दिन 52 सांप निकल चुके हैं। दो से चार सांप तो प्रतिदिन निकल रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है, लेकिन उन्हें अभी तक कोई मदद नहीं मिली है। 
 
गांव वालों की मानें यह सांप किंग कोबरा है, जो कि जहरीला और जानलेवा होता है। जीवनसिंह का कहना है कि वे लोग पिछले कई दिनों से सोए नहीं हैं।

परिवार के सदस्य कभी खेतों में तो कभी घर के बाहर समय काट रहे हैं। कुर्सी पर बैठे-बैठे उन्हें निगरानी करनी पड़ती है। कुशवाह के मुताबिक  ये सांप अमूमन 7 से 8 बजे के बाद ही निकलते हैं। हालांकि लगातार घर में सांप निकलने की वजह का भी अभी तक पता नहीं चला है।
लेखक के बारे में
कीर्ति राजेश चौरसिया

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

सागर में जहरीली शराब से मौतों के मामले सीएम डॉ. मोहन यादव सख्त, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

सागर में जहरीली शराब सप्लाई में सक्रिय था यूपी का रैकेट, ललितपुर से होती थी नकली शराब सप्लाई

UP में गुमशुदा बच्चों की तलाश को मिली रफ्तार, 7 महीने में 20,500 मामले सामने आए; 18 हजार से ज्यादा का निस्तारण

सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद का मलबा हटाते ही मिला पुराना कुआं, जमीन के नीचे क्या छिपा था? सामने आया चौंकाने वाला राज

काशी में CM योगी का आध्यात्मिक अंदाज, कालभैरव से लेकर बाबा विश्वनाथ तक टेका माथा; की सुख-समृद्धि की कामना

अगला लेख