ramcharitmanas
✕

अश्वगंधा और गिलोए कोरोना के संक्रमण को तोड़ने में रामबाण : रामदेव

प्रदेश के CMHO को रामदेव ने कोरोना संक्रमण को लेकर दिए टिप्स

Updated: बुधवार, 20 मई 2020 (19:46 IST)
भोपाल। प्राणायाम एवं आयुर्वेदिक औषधियां कोरोना को रोकने एवं उसके इलाज में अत्यंत उपयोगी हैं। यह कहना हैं योगगुरु बाबा रामदेव का। बुधवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के सीएमएचओ के साथ वीडियो कॉन्फेंसिंग में बाबा रामदेव ने आयुर्वेदिक तरीके से कोरोना के इलजा के टिप्स साझा किए।

बाबा रामदेव ने कहा कि कोरोना वायरस से होने वाले संक्रमण को तोड़ने में अश्वगंधा एवं गिलोए अत्यंत कारगर होते हैं। कोरोना मरीजों के उपचार में इनके उपयोग के अच्छे परिणाम सामने आए हैं। बाबा रामदेव ने कहा कि कोरोना को रोकने के लिए गिलोए, तुलसी, काली मिर्च, हल्दी एवं अदरक का काढ़ा रोज पिएं। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी अच्छी हो जाती है। गिलोए,  अश्वगंधा एवं अणुतेल भी काफी उपयोगी हैं।
उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति की इम्युनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) अच्छी है उसका कोरोना कुछ नहीं बिगाड़ सकता। प्राणायाम एवं आयुर्वेदिक दवाओं के उपयोग से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत अच्छी हो जाती है।
 
बाबा रामदेव ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए 6 प्राणायाम भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम, विलोम, भ्रामरी एवं उज्जयी प्राणायाम नियमित रूप से करें। कोरोना के मरीज भी ये प्राणायाम कर सकते हैं। प्राणायाम का तुरंत लाभ होता है।
 
वीसी में सचिव आयुष एमके अग्रवाल ने बताया कि मध्यप्रदेश में क्वारेंटाइन सेंटर्स में रहने वाले 4 हजार लोगों को तथा कोरोना के 532  मरीजों को आरोग्य कसायन-20 आयुर्वेदिक औषधि दी गई, जिसके काफी अच्छे परिणाम सामने आए हैं। इन मरीजों में से 504  मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं। 
 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाबा रामदेव का बताया कि लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक दवाओं का प्रयोग किया जा रहा है। अभी तक लगभग 2 करोड़ लोगों को आयुष विभाग के सहयोग से त्रिकटु काढ़े के पैकेट्स वितरित किए गए हैं। कोरोना कार्य में लगे स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी आदि को भी काढ़ा पिलाया जा रहा है। 
 
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

विपक्ष के मार्च से पहले दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी, इन रास्तों पर जाने से बचें

Top News 12 October : विपक्ष का आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, नहीं मिलेंगे CJI, दिल्ली में बारिश से बदला मौसम

LIVE: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम तक मार्च, दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

अगला लेख