Daily Horoscope
✕

सीएम शिवराज बोले, आप ऐसा काम न करें कि Lockdown लगाना पड़े

Updated: बुधवार, 10 मार्च 2021 (00:18 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंगलवार को इंदौर में कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए जनता से अपील करते हुए कहा कि आप लोग ऐसा काम न करें कि जिससे कि लॉकडाउन लगाना पड़े।
ALSO READ: महाराष्ट्र में कोरोना के 8,744 नए मामले, मंत्री बोले- ...तो मुंबई में लग सकता है आंशिक लॉकडाउन
चौहान यहां के जनभागीदारी से निर्मित एक अस्पताल के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यहां कहा कि जनता को समझना होगा कि अभी कोरोना गया नहीं है लिहाजा मास्क आवश्यक रूप से पहनें, 2 गज की दूरी बनाए रखें और जनभागीदारी से इस महामारी की रोकथाम में सकारत्मक साथ दें। फैलती महामारी में लॉकडाउन लगाने से न केवल लोक स्वास्थ्य प्रभावित होता है बल्कि आर्थिक स्थिति भी प्रतिकूल रूप से प्रभावित होती है।
ALSO READ: महाराष्‍ट्र में 5 महीने बाद कोरोना के 11 हजार से ज्यादा नए मामले, औरंगाबाद में वीकेंड लॉकडाउन
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें अकसर लोकहितैषी कार्यों के लिए राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री से मिलना होता है। उनसे मिलने के पहले कोरोना की जांच आवश्यक है। यही वजह है कि लगातार कोरोना का टेस्ट कराने पर वे अब तक निगेटिव होकर स्वस्थ हैं। यूनाइटेड किंगडम के कोरोना स्ट्रेन के 6 रोगी यहां संक्रमित पाए गए हैं तथा वे लॉकडाउन लगाने के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन सरकार के साथ-साथ लोगों की भी जिम्मेदारी है। (वार्ता)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख