dharma sangrah
✕

Covid 19: संक्रमितों के इलाज की अनुमति नहीं थी फिर भी हो रहा था इलाज, अस्पताल बंद

Updated: गुरुवार, 10 दिसंबर 2020 (16:16 IST)
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद शहर में एक निजी अस्पताल को बंद कर दिया गया है, क्योंकि यह कोविड-19 अस्पताल नहीं होने के बाद भी संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहा था। शहर की नगर निकाय इकाई ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
ALSO READ: कोरोना के चलते सेहत और स्वच्छता को लेकर आमजन ने बदली अपनी राय, जानिए
एएमसी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि बुधवार को जांच के दौरान अहमदाबाद नगर निगम की एक टीम ने पाया कि नरोदा क्षेत्र के आत्मीय अस्पताल में कोविड-19 के 13 मरीजों का इलाज चल रहा है। विज्ञप्ति में कहा गया कि जांच के दौरान यह पाया गया कि आरटी-पीसीआर या एंटीजन जांच के बदले अस्पताल उच्च क्षमता वाले कम्प्यूटरीकृत टेमोग्राफी (एचआरसीटी) स्कैन की मदद से बीमार मरीजों का पता लगा रहा था और स्कैन परिणाम के आधार पर कोविड-19 मरीजों को भर्ती कर रहा था।
 
विज्ञप्ति में बताया गया कि मरीजों के इलाज संबंधी कागजातों का मुआयना करने पर पाया गया कि उन्हें इलाज के लिए रेमडेसिवीर दवाई दी गई। इस अस्पताल को कोविड-19 मरीजों का इलाज करने की अनुमति नहीं है और इसे बुधवार को बंद कर दिया गया। इस संबंध में अस्पताल के खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी करेगी। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख