ramcharitmanas
✕

Corona के इलाज के लिए मोलनुपीरावीर दवा के तीसरे चरण का क्लिनिकल परीक्षण शुरू

Updated: मंगलवार, 25 मई 2021 (23:22 IST)
नई दिल्ली। दवा कंपनी एमएसएन लैबोरेटरीज ने मंगलवार को कहा कि वह भारत में कोविड-19 मरीजों के उपचार के लिए मोलनुपीरावीर कैपसुल के तीसरे चरण का क्लिनिकल परीक्षण शुरू कर रही है।

कंपनी ने कहा कि उसे 19 मई, 2021 को औषधि महानियंत्रक से हल्के और मध्यम लक्षण वाले कोविड-19 मरीजों के उपचार के लिए दवा की प्रभाविता और सुरक्षा का पता लगाने के लिए क्लिनिकल परीक्षण की मंजूरी मिली।
 
एमएसएन लैबोरेटरीज ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी देश भर में 40 से अधिक स्थानों पर क्लिनिकल परीक्षण शुरू करेगी।

कंपनी के अनुसार क्लिनिकल परीक्षण हल्के से मध्यम लक्षण वाले 2,400 से अधिक मामलों में किए जाएंगे। मोलनुपीरावीर एंटीवायरल विशेषता से युक्त दवा है और फिलहाल यह परीक्षण अध्ययन के स्तर पर है। (भाषा)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बुधनी में आदिवासियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में धरने पर शिवराज, अपनी ही सरकार को घेरा

अहमदाबाद में 'वाइब्रेंट नवरात्रि महोत्सव 2026' का भव्य शुभारंभ: CM भूपेंद्र पटेल ने किया उद्घाटन

LIVE: इंडिया गठबंधन का आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, केजरीवाल के खिलाफ FIR

इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को मिलने से क्यों किया इनकार?

विपक्ष के मार्च से पहले दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी, इन रास्तों पर जाने से बचें

अगला लेख