dharma sangrah
✕

चिराग पासवान ने उठाया Corona मरीज के 'लापता' होने का मुद्दा, मुख्यमंत्री नीतीश को लिखा पत्र

Updated: शनिवार, 25 जुलाई 2020 (21:58 IST)
पटना। लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने उनके संसदीय क्षेत्र के निवासी के 'लापता' होने का मुद्दा उठाया जो कैंसर और कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण से पीड़ित था। यह मरीज पटना के एक अस्पताल से लापता है। जमुई संसदीय क्षेत्र से सांसद चिराग पासवान ने मामले को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एनएमसीएच) के चिकित्सा अधीक्षक को पत्र लिखा है।

इस पत्र को उनकी पार्टी ने सोशल मीडिया पर भी साझा किया है। लोजपा प्रमुख ने रंजीत कुमार के लापता होने का मुद्दा उठाया जो कि शेखपुरा जिले के निवासी हैं। मुंबई में रंजीत का कैंसर का छह महीने तक इलाज चला और बाद में यहां इलाज के दौरान जांच के बाद 25 जून को उनमें कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई।

पासवान के मुताबिक, जांच नतीजे आने तक मरीज शेखपुरा वापस अपने घर आ चुका था और 29 जून को उन्हें स्थानीय कोविड पृथक वार्ड में भर्ती कराया गया लेकिन सेहत बिगड़ने पर उन्हें तीन जुलाई को एनएमसीएच भेजा गया।

छह जुलाई को जब परिवार के सदस्य उनसे मिलने एनएमसीएच पहुंचे तो उन्हें अस्पताल प्रशासन द्वारा बताया गया कि रंजीत यहां कभी भर्ती ही नहीं हुए। वहीं शेखपुरा में स्वास्थ्य अधिकारी इस बात पर कायम रहे कि उन्होंने रंजीत को एनएमसीएच ही भेजा था और उन्हें पटना के अस्पताल से रंजीत के लापता होने की कोई सूचना नहीं है।
पासवान ने पत्र में मुख्यमंत्री और चिकित्सा अधीक्षक को कहा, रंजीत कुमार मेरे संसदीय क्षेत्र के निवासी हैं। उनके परिवार के सदस्य गहरे संकट में हैं। इस मामले को देखें और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित करें।(भाषा)

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख