biodatamaker

रिसर्च में बड़ा खुलासा, मानव के लिए सुरक्षित है चीनी Corona Vaccine

Published: शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2020 (23:37 IST)
बीजिंग। चीन में परीक्षण किए जा रहे कोविड-19 टीकों में शामिल बीबीआईबीपी-कोरवी को एक छोटे प्रारंभिक चरण के मानव परीक्षण में सुरक्षित और प्रभावी प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया उत्पन्न करने में कारगर पाया गया है। शोधकर्ताओं ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक दूसरे टीके के लिए किए गए पिछले नैदानिक ​​परीक्षण में भी इसी तरह के नतीजे सामने आए थे जो निष्क्रिय किए गए सार्स-कोव-2 वायरस पर ही आधारित थे, लेकिन उस शोध में केवल 60 वर्ष से कम आयु के लोगों में इस टीके का परीक्षण किया गया था।

‘द लांसेट इन्फेक्शियस डिजीज’ नामक पत्रिका में प्रकाशित नवीनतम अध्ययन के अनुसार, इस शोध में 18 से 80 वर्ष की आयु के प्रतिभागी शामिल थे और पाया गया कि सभी प्राप्तकर्ताओं में एंटीबॉडी की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

शोधकर्ताओं ने कहा कि 60 वर्ष और इससे अधिक आयु के प्रतिभागियों में एंटीबॉडी की प्रतिक्रिया धीमी थी, जिन्हें 42 दिनों का समय लगा, जबकि 18-59 आयु वर्ग के प्रतिभागियों में एंटीबॉडी की प्रतिक्रिया उत्पन्न करने में 28 दिन लगे। उन्होंने कहा कि 18-59 आयु वर्ग के लोगों की तुलना में 60-80 वर्ष की आयु में एंटीबॉडी का स्तर भी कम था।

परीक्षण में प्रयुक्त बीबीआईबीपी-कोरवी टीका वायरस के एक नमूने पर आधारित है जिसे चीन में एक मरीज से निकालकर अलग किया गया था। वायरस के स्टॉक को सेल लाइनों का उपयोग करके प्रयोगशाला में पैदा किया गया और फिर बीटा-प्रोप्रायोनोलैक्टोन नामक एक रसायन का उपयोग करके इसे निष्क्रिय किया गया।
बीबीआईबीपी-कोरवी में मारे गए वायरस शामिल होते हैं, जिसमें एक अन्य घटक एल्यूमीनियम हाइड्रॉक्साइड होता है, जिसे एक सहायक घटक कहा जाता है क्योंकि यह प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को बढ़ाने के लिए जाना जाता है।(भाषा)

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

Azamgarh Terrorist Arrest: अलकायदा से जुड़े AQIS नेटवर्क का खुलासा, यूपी ATS ने नाकाम की बड़ी साजिश

लखनऊ की पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची रुद्रगैरा चोटी पर फहराया तिरंगा, अब एवरेस्ट फतह का लक्ष्य

'रंग दे बसंती' अभियान से जुड़ रहे हजारों विद्यार्थी, नवयुग कन्या कॉलेज में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

वाराणसी में सीवर लाइन जाम करने की साजिश? बोरियों में मिली बालू, पत्थर और लकड़ी का बुरादा, FIR दर्ज

अगला लेख