Hanuman Chalisa

कोरोना पर घिरा चीन, हांगकांग से भागी वैज्ञानिक ने कहा- चीन ने छिपाई दुनिया से जानकारी

शनिवार, 11 जुलाई 2020 (15:47 IST)
दुनिया भर में फैली महामारी कोरोनावायरस (Coronavirus) को लेकर चीन लाख छिपाने की कोशिश करे, लेकिन उसकी शातिर हरकतें खुलकर बाहर आ ही जाती हैं। चीन पर पहले भी आरोप लगते रहे हैं, लेकिन अब हांगकांग की एक वैज्ञानिक ने खुलासा किया कि चीन कोरोना के बारे में काफी पहले से जानता था। 
 
हांगकांग की वैज्ञानिक लि-मेंग यान ने कहा कि चीन ने काफी समय तक इस घातक महामारी के बारे में दुनिया को बहुत बाद में बताया, जबकि वह इस बारे में पहले से ही जानता था। यान हांगकांग स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ में वायरोलॉजी और इम्यूनोलॉजी की विशेषज्ञ हैं। उन्होंने यह खुलासा फॉक्स न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में किया। 
 
उन्होंने कहा कि यदि समय पर दुनिया को जानकारी मिल जाती तो इससे लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती थी। हांगकांग से भागकर अमेरिका पहुंची यान ने कहा कि डॉक्टर और शोधकर्ता जो खुले रूप से वायरस पर चर्चा कर रहे थे, उन्हें अचानक चुप करा दिया गया। वुहान के डॉक्टरों और शोधकर्ताओं ने तो चुप्पी साध ली। दूसरों को भी चेतवानी दी गई कि ब्योरा न मांगा जाए।

यान कोविड-19 (Covid-19) पर शोध करने वाली दुनिया के पहले कुछ वैज्ञानिकों में से एक थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि चीन सरकार ने न सिर्फ विदेशी बल्कि हांगकांग के विशेषज्ञों को भी रिसर्च में शामिल करने से इंकार कर दिया था। 

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

गुजरात में पकड़े गए संदिग्‍ध आतंकियों में देवास का 18 साल का बिलाल दुर्रानी घाघा भी, ATS इस एंगल पर कर रही जांच

केतन से लेकर इंदौर के राजा रघुवंशी तक! भाजपा सांसद ने दोहराई पुरुष आयोग की मांग, कहा- पुरुषों की भी सुनो

मणिपुर में महंगाई का बम! पेट्रोल 250, गैस सिलेंडर 5000 रुपए, आखिर ऐसा क्या हुआ?

भोपाल में RGPV से बीटेक के पेपर चोरी, पुलिस ने दर्ज की FIR, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

गुजरात में बादल फटने से 22 इंच बारिश, जयपुर के अस्पताल में घुसा पानी, IMD का 23 राज्यों में अलर्ट

अगला लेख