Hanuman Chalisa
✕

Corona Vaccine: 7-11 साल के बच्चों को लगेगी सीरम इंस्टीट्यूट की 'कोवोवैक्स' वैक्सीन, DCGI ने दी मंजूरी

Updated: मंगलवार, 28 जून 2022 (23:21 IST)
नई दिल्ली। भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने मंगलवार को सीरम इंस्टीट्यूट के कोविड-19 रोधी टीके कोवोवैक्स को कुछ शर्तों के साथ 7 से 11 साल के बच्चों में सीमित आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दे दी। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
 
डीसीजीआई की मंजूरी पिछले सप्ताह कोविड संबंधी विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) द्वारा 7 से 11 वर्ष के आयु वर्ग के लिए कोवोवैक्स टीके को आपातकालीन उपयोग की अनुमति देने की सिफारिश किए जाने के बाद आई है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) में सरकार और नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने 16 मार्च को इस संबंध में डीसीजीआई को एक अनुरोध पत्र दिया था।
 
एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि एसईसी ने पिछले हफ्ते एसआईआई के आवेदन पर विचार-विमर्श किया था और 7 से 11 साल के बच्चों के लिए कोवोवैक्स टीके के लिए आपातकालीन उपयोग की अनुमति देने की सिफारिश की।
 
विशेषज्ञ समिति ने अप्रैल में अपनी पिछली बैठक में 7 से 11 वर्ष आयु वर्ग के लिए कोवोवैक्स के आपातकालीन उपयोग की मांग करने वाले एसआईआई के आवेदन के बाद अधिक आंकड़े उपलब्ध कराने को कहा था। डीसीजीआई ने 28 दिसंबर को वयस्कों में आपातकालीन स्थितियों में सीमित उपयोग के लिए कोवोवैक्स को मंजूरी दी थी और 9 मार्च को कुछ शर्तों के साथ 12 से 17 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों के लिए मंजूरी दी थी।
 
भारत ने 16 मार्च को 12-14 आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण शुरू किया। देशभर में टीकाकरण अभियान पिछले साल 16 जनवरी को शुरू किया गया था जिसमें स्वास्थ्यकर्मियों को पहले चरण में टीका लगाया गया था। अग्रिम पंक्ति के कर्मियों का टीकाकरण पिछले साल 2 फरवरी से शुरू हुआ था।(भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख