dharma sangrah
✕

योगी का फरमान, कोई भूखा न रहे और कोई भी गरीब भूखा न सोए

Updated: शनिवार, 4 अप्रैल 2020 (14:30 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में कोरोना महामारी से लड़ रहे आम लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े और प्रदेश का कोई भी गरीब भूखा न सोए, इसको लेकर दिन-रात एक करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद सारी व्यवस्थाओं को देख रहे हैं।
ALSO READ: जानिए कि किसको मिलेगा उत्तरप्रदेश में एक माह का नि:शुल्क राशन?
इसी के चलते आज शनिवार को मुख्यमंत्री ने उत्तरप्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों को फरमान सुनाते हुए कहा कि किसी भी कीमत में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर फोन पर नहीं सुनना चाहता हूं कि अभी भोजन नहीं पहुंचा है। अगर ऐसी शिकायतें आती हैं तो जवाबदेही सीधे तौर पर जिलाधिकारी की ही होगी।
 
बताते चलें कि आज शनिवार को उत्तरप्रदेश के लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक करते हुए कहा कि उत्तरप्रदेश की 23 करोड़ जनता का हित मेरी प्राथमिकता है। जिलाधिकारी की जिम्मेदारी है कि कोई भूखा न रहे। बिना भेदभाव के सब तक भोजन और राशन पहुंचे।
 
उन्होंने कहा कि सभी जिलों में सुबह 10 से 2 बजे के बीच दोपहर का खाना पहुंच जाए और शाम को 6 से 8 के बीच रात का भोजन पहुंच जाए। इसकी जिम्मेदारी समस्त जिले के जिलाधिकारियों की है।
 
उन्होंने कहा कि मैं हेल्पलाइन के फोन पर यह नहीं सुनना चाहता हूं कि अभी भोजन नहीं पहुंचा है। अगर कहीं भी भोजन पहुंचने में विलंब हुआ तो सीधे जिलाधिकारियों की जवाबदेही तय करूंगा।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा को उत्कृष्टता के नए मानकों से जोड़ने की तैयारी

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

यूपी में टीजीटी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 नवम्बर हुई

अगला लेख