biodatamaker
✕

महाराष्ट्र में क्या 1 जून के बाद भी जारी रहेगी पाबंदी? CM उद्धव ठाकरे ने बताया

Updated: गुरुवार, 27 मई 2021 (23:15 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को कहा कि राज्य में कोरोनावायरस (Coronavirus) के कारण लॉकडाउन जैसी पाबंदियों को एक जून के बाद भी बढ़ाया जाएगा और उनमें बाद में चरणबद्ध तरीके से राहत दी जाएगी।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, ठाकरे ने मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान इस बाबत प्रशासन को जरूरी निर्देश दिए। कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए फिलहाल एक जून तक पाबंदियां लागू हैं।

बयान में ठाकरे के हवाले से कहा गया है कि राज्य में संक्रमण दर के कम होने के बावजूद इस समय एहतियात की जरूरत है। ठाकरे ने कहा, 10-15 जिलों में संक्रमण दर अब भी बहुत ज्यादा है। इसके अलावा, ब्लैक फंगस संक्रमण (जो कोरोनावायरस से उबर रहे या उबर चुके मरीजों में पाया जा रहा है) का खतरा है।
ALSO READ: खुशखबर, Coronavirus के खात्मे के लिए 2 दवाओं की खोज, साइडइफेक्ट भी कम
मुख्यमंत्री ने कहा, आज दैनिक मामलों की संख्या कम हो गई है और पिछले साल सितंबर में दर्ज की गई संख्या तक पहुंच गई है। हमें अब भी सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन जैसी पाबंदियां एक जून को एक साथ नहीं हटाई जाएंगी।

ठाकरे ने कहा, पाबंदियों को बढ़ाया जाएगा और चरणबद्ध तरीके से कुछ समय बाद रियायत दी जाएगी। बयान के अनुसार मुद्दे पर मंत्रिमंडल की बैठक में विस्तार से चर्चा की गई है। राज्य में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां मध्य अप्रैल में लागू की गई थी।

महाराष्ट्र में नए मामले : महाराष्ट्र में गुरुवार को कोविड-19 के 21,273 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 56,72,180 हो गए, जबकि 425 मरीजों की मौत होने से राज्य में इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 92,225 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के मुताबिक 425 मौत के मामलों में से 267 मौत पिछले 48 घंटे के दौरान हुई हैं जबकि 158 मौत के मामले पिछले सप्ताह आए थे।
 
इसके अलावा मृतकों की संख्या में 459 का और इजाफा हुआ है। ये आंकड़े विभिन्न नगर पालिकाओं और जिलों की ओर से जारी किए जाने के बाद जोड़े गए हैं। यानी मौत के आंकड़े में बुधवार के मुकाबले कुल 884 का इजाफा हुआ है। विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 34,370 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 52,76,203 हो गई।(भाषा)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

साइक्लोन अर्णब के बाद फिर नया सिस्टम एक्टिव, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव, राहुल देंगे समापन भाषण

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

कर्नाटक में 1 नवंबर से महंगा होगा दूध, 8 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

अगला लेख