Hanuman Chalisa
✕

कोविड-19 : मध्य रेलवे ने नागपुर और भुसावाल संभागों में प्लेटफॉर्म टिकटों के दाम बढ़ाए

Updated: शुक्रवार, 12 मार्च 2021 (16:33 IST)
मुंबई। मध्य रेलवे ने कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर गर्मी के मौसम में प्लेटफॉर्म पर भीड़भाड़ रोकने के लिए महाराष्ट्र के नागपुर और भुसावाल संभागों में कुछ प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट के दामों में वृद्धि की है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है।

अधिकारी ने बताया कि दस मार्च को लिए गए निर्णय के अनुसार भुसावाल संभागों में नासिक रोड, जलगांव, भुसावाल, बडनेरा, मडगांव, शेगांव, अकोला, अमरावती और खंडवा स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत अब 50 रुपए होगी।

नागपुर स्टेशन पर अब प्लेटफॉर्म टिकट 50 रुपए का होगा, जबकि नागपुर संभाग के बेतूल, चंद्रपुर, बल्हारशाह और वर्धा स्टेशनों पर 30 रुपए में प्लेटफॉर्म टिकट मिलेगा। इससे पहले इन स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट के दाम 10 रुपए होते थे।

मध्य रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने कहा कि (प्लेटफॉर्म टिकट के दाम बढ़ाने का) सिलसिला वर्षों से चल रहा है और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कभी-कभार कुछ समय के लिए ऐसा किया जाता है।

उन्होंने कहा, ऐसा अकसर त्योहारी मौसम और मेलों आदि के दौरान किया जाता है और फिर धीरे-धीरे दाम घटा दिए जाते हैं। इस बार कोविड-19 महामारी से उपजे हालात से निपटने के लिए ऐसा किया गया है। जनहित में यह फैसला लिया गया है।

प्लेटफॉर्म टिकटों में वृद्धि का यह फैसला भुसावाल संभाग में 10 जून और नागपुर संभाग में आठ जून तक लागू करेगा।(भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

भारत में वृक्षारोपण: क्या नए पेड़ पुराने जंगलों की भरपाई कर सकते हैं?

मोदी-ट्रंप रिश्तों में तनाव, भारत की बढ़ती मुश्किलें और पाकिस्तान की भूमिका से चिंता क्यों?

Top News 25 November : बांग्लादेश में शेख हसीना की गिरफ्तारी की तैयारी, वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में डबल सेंचुरी

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

अगला लेख