dharma sangrah

Covid-19 : कोरोना के केस बढ़ने पर केंद्र ने इन राज्यों को दी चेतावनी- कहा- इस समय की गई कोई भी लापरवाही...

Updated: गुरुवार, 7 जनवरी 2021 (23:28 IST)
नई दिल्ली। केंद्र ने कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामलों में तेजी से हो रही वृद्धि का सामना कर रहे 4 राज्यों (महाराष्ट्र, केरल, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल) से इस पर कड़ी निगरानी रखने और इसकी रोकथाम के लिए कदम उठाने को कहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने इन राज्यों को कम एवं घटती जांच दर की ओर ध्यान आकृष्ट करने के लिए लिखे पत्र में कहा है कि इस समय कोई भी लचर रवैया संक्रमण के प्रसार को रोकने में हमारी सामूहिक कार्रवाई के नतीजों को निष्फल कर सकता है।

बयान के मुताबिक पत्र के जरिए राज्यों को कड़ी निगरानी रखने और बढ़ते मामलों, खासतौर पर देश के कुछ राज्‍यों में सामने आ रहे वायरस के नए स्वरूप पर रोक लगाने के लिए कदम उठाने की सलाह दी गई है। राज्यों को संक्रमण के मामलों में वृद्धि का जिला और उप जिला स्तर पर विश्लेषण करने की सलाह दी गई है ताकि इसके कारणों को समझा जा सके और इस पर रोक लगाने के लिए उपयुक्त उपाय की योजना बनाई जा सके।

देश द्वारा अपनाई गई 'जांच करना-संपर्क में आए लोगों का पता लगाना-उपचार करना' की रणनीति का जोरशोर से क्रियान्वयन करने पर स्वास्थ्य सचिव अब पहले की तुलना में कहीं अधिक जोर दे रहे हैं। राज्यों में स्वास्थ्य अधिकारियों को यह सलाह भी दी जा रही है कि वे मास्क पहनने और संक्रमण से बचने के अन्य एहतियातों को बढ़ावा दें।

स्वास्थ्य सचिव ने कहा, यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि कोविड-19 की रोकथाम एवं प्रबंधन की सामूहिक कोशिशों में आत्मसंतोष की कोई भावना नहीं आए।राज्यों को महामारी से निपटने के लिए मंत्रालय की ओर से हर जरूरी सहायता उपलब्ध कराने के प्रति आश्वस्त किया गया है।

मंत्रालय ने कहा, इन चार राज्‍यों में देश में कुल इलाजरत मरीजों के 59 फीसदी मामले हैं। केरल में कोविड-19 के कुल मामले 7,90,882 हैं, जो देश के कुल मामलों का 7.61 प्रतिशत है, जबकि वहां इलाजरत मरीजों की संख्या 65,252 है। स्वास्थ्य सचिव ने राज्य में पिछले दो हफ्तों में जांच की संख्या घटने पर चिंता प्रकट की।

बयान में कहा गया है कि राज्य में संक्रमण की साप्ताहिक पुष्टि होने की दर पिछले दो हफ्तों से लगातार 11 प्रतिशत से अधिक है, जबकि इसी अवधि में देश में यह दर 2.5 प्रतिशत से कम रही। मंत्रालय ने कहा कि इस स्थिति के मद्देनजर राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) के निदेशक डॉ. एसके सिंह के नेतृत्व में एक उच्‍चस्तरीय टीम को केंद्र ने केरल भेजा है। यह टीम वहां कोविड-19 प्रबंधन में राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों की सहायता करेगी।

वहीं महाराष्ट्र में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 19,54,553 हो गए हैं, जो देश में अब तक सामने आए कुल मामलों का 18.80 प्रतिशत है। राज्य में 51,969 मरीज इलाजरत हैं, जो देश के कुल इलाजरत मरीजों का 22.79 प्रतिशत है।

छत्तीसगढ़ में आज की तारीख में कुल इलाजरत मरीज 9,109 हैं जो देश में कुल इलाजरत मरीजों का 3.99 प्रतिशत है। राज्य में पिछले सात दिनों में प्रतिदिन औसतन एक हजार मामले सामने आए हैं। पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 8,868 मरीज इलाजरत हैं जो राष्ट्रीय स्तर पर आंकड़े का 3.89 प्रतिशत है। राज्य में पिछले सात दिनों में प्रतिदिन औसतन 900 मामले सामने आए हैं।(भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख