shradh paksha
✕

Corona के बढ़ते मामलों को लेकर केन्द्र सरकार सख्त, राज्यों को लिखी चिट्‍ठी

Published: बुधवार, 24 मार्च 2021 (14:29 IST)
नई दिल्ली। भारत में लगातार बढ़ रहे कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामलों के मद्देनजर केन्द्र सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए राज्य सरकारों और केन्द्र शासित प्रदेशों से कहा है कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर भीड़ रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर सख्त कदम उठाए।

ALSO READ: CoronaVirus India Update : 132 दिनों के बाद भारत में कोरोना के 47,262 नए मामले, 83 दिन बाद 275 की मौत
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में अपर सचिव आरती आहूजा ने राज्य सरकारों और केन्द्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर आगामी त्योहारों पर सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं ताकि भीड़ न जुटे और कोरोना के मामले और न बढ़ें। उन्होंने देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण और उससे होने वाली मौतों का भी उल्लेख किया है। 
 
उन्होंने पत्र में लिखा है कि आगामी सप्ताहों में होली, ईद, शबे बरात, ईस्टर, बिहू के मद्देनजर राज्य सरकारें स्थानीय स्तर पर प्रतिबंधात्मक कदम उठाएं ताकि भीड़ न जुट सके। गौरतलब है कि त्योहारों पर स्वाभाविक रूप से भीड़ जुटती है। ऐसे में केन्द्र सरकार ने पहले ही चिट्‍ठी लिखकर राज्य सरकारों को ऐहतियात बरतने की सलाह दी है। 
 
उल्लेखनीय है कि पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 47 हजार 262 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि मंगलवार को यह संख्या 40 हजार 715, सोमवार को 46 हजार 951, रविवार को 43 हजार 846, शनिवार 40 हजार 953 और शुक्रवार को 39 हजार 726 दर्ज की गई थी।
 
इस अवधि में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या 275 दर्ज की गई है। मंगलवार को यह संख्या 199, सोमवार को 212, रविवार को 197, शनिवार को 188, शुक्रवार को 154, गुरुवार को 172, बुधवार को 188, मंगलवार को 131 दर्ज की गई थी।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख