biodatamaker
✕

नेता को पड़ा महंगा जन्मदिन की पार्टी मनाना, भरना पड़ा 10 हजार रुपए का जुर्माना

Updated: सोमवार, 14 जून 2021 (21:13 IST)
कटनी (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश के कटनी में भाजपा की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के एक नेता को सैकड़ों समर्थकों की मौजूदगी में जन्मदिन की पार्टी के दौरान कोविड-1कोरोनावायरस (Coronavirus) 9 दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के लिए स्थानीय प्रशासन को 10 हजार रुपए का जुर्माना अदा करना पड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

अधिकारियों ने कटनी जिले के भाजयुमो के अध्यक्ष मृदुल द्विवेदी के समर्थकों को एक सप्ताह के लिए घर से अलग रहने का भी निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि वे निर्देशों का पालन करने में विफल रहते हैं तो उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ALSO READ: बड़ा खुलासा, Coronavirus का डेल्टा वेरिएंट अल्फा से 60 फीसदी ज्यादा संक्रामक
हालांकि अधिकारियों ने द्विवेदी के खिलाफ महामारी रोग अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई नहीं की, क्योंकि द्विवेदी ने इस घटना पर खेद व्यक्त किया और इस कृत्य को नहीं दोहराने का आश्वासन दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में द्विवेदी को शनिवार को शहर में हुनमान मंदिर के पास अपने समर्थकों की मौजूदगी में जन्मदिन मनाते और केक काटते हुए देखा जा सकता है। इसमें सभी लोग बिना मास्क पहने हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस बीच कटनी शहर के तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि जन्मदिन की इस पार्टी के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। उन्होंने कहा कि जुर्माने की राशि को सामाजिक भलाई के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी को दे दिया गया है।(भाषा)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख