Hanuman Chalisa

न्यूयॉर्क में 2 बिल्लियां भी Corona virus से संक्रमित

Updated: गुरुवार, 23 अप्रैल 2020 (08:47 IST)
न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क में 2 पालतू बिल्लियां कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं, जो अमेरिका में पालतू पशुओं के संक्रमित होने का पहला मामला है।
 
अमेरिका के कृषि विभाग और संघीय रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्रों (सीडीसी) ने बताया कि बिल्लियों को सांस लेने में हल्की परेशानी देखी गई और उनके बीमारी से उबरने की उम्मीद है। वे जिस घर में हैं, उसके लोगों से या पड़ोस से उन्हें संक्रमण होने की आशंका है।
ALSO READ: न्यूयॉर्क के अस्पताल में कोरोना पीड़ितों के उपचार में जुटी मिल्खा सिंह की बेटी मोना
ब्रोंक्स चिड़ियाघर में कुछ बाघों और शेरों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद अब दुनियाभर में पशुओं में वायरस के पुष्ट मामलों की संख्या में मामूली वृद्धि हुई है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक ऐसा लगता है कि कुछ पशुओं को मनुष्यों से संक्रमण हुआ होगा, लेकिन इस बात का कोई संकेत नहीं है कि पशुओं से मनुष्य संक्रमित हो रहे हैं।
 
सीडीसी अधिकारी केसी बॉर्टन बेहरावेश ने कहा कि हम चाहते हैं कि लोग घबराएं नहीं। लोग पालतू पशुओं से डरें नहीं या उनकी जांच के लिए न उमड़ पड़ें। उन्होंने कहा कि इस बात का कोई प्रमाण नहीं मिला है कि पालतू पशु लोगों में बीमारी फैला रहे हैं। (भाषा) (फ़ाइल चित्र)

Show comments

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

Nepal Flash Flood : बाढ़ ने नेपाल में मचाई तबाही, खौफनाक Photos देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

पूर्वी यूपी के 21 व बुंदेलखंड के 7 जनपदों में कृषि उत्पादकता व अन्नदाताओं की आय में होगी वृद्धि : योगी

Nepal Flood Live Updates : बड़ी खबर: नेपाल-चीन सीमा के पास बाढ़ की वजह आई सामने, सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ खुलासा

अयोध्या में रामलला को 10000, कर्मचारियों के लिए 4 करोड़ का दान

Nepal Flood: यूपी के कुशीनगर, महराजगंज, सरयू और घाघरा के तटीय इलाकों पर मंडराया बाढ़ का खतरा

अगला लेख