dharma sangrah
✕

मुंबई में मास्क नहीं पहनने पर 1,330 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज

Updated: मंगलवार, 21 अप्रैल 2020 (15:57 IST)
मुंबई। कोरोना वायरस पर काबू के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने को लेकर मुंबई पुलिस ने पिछले 13 दिनों में 1,330 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
 
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने मुंबई में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए 8 अप्रैल से मास्क लगाना या कपड़े से चेहरा ढंकना अनिवार्य कर दिया था।
ALSO READ: मुंबई में 53 मीडियाकर्मी Corona Virus से संक्रमित, सभी पृथकवास में रहेंगे
नगर निकाय ने चेतावनी दी थी कि अगर लोग सार्वजनिक स्थानों जैसे सड़कों, अस्पतालों, बाजारों, कार्यालयों आदि में बिना मास्क लगाए घूमते पाए जाएंगे तो उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
ALSO READ: इंदौर, मुंबई, पुणे, जयपुर, कोलकाता के हालात गंभीर, केंद्र सरकार ने किया आईएमसीटी का गठन
अधिकारी ने कहा कि सोमवार (20 अप्रैल) की रात तक पुलिस ने आदेश का पालन नहीं करने पर 1330 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। इनमें से ज्यादातर मामले मध्य, पश्चिम और उत्तरी मुंबई क्षेत्रों से हैं। पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान प्रतिबंधों का उल्लंघन करने पर 8,679 लोगों के खिलाफ 4,483 मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने 5,505 लोगों को गिरफ्तार भी किया जिन्हें बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया है। (भाषा)

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

आदिवासी इलाकों में पकड़ मजबूत करने के लिए सरकार का मास्टरप्लान: CM भूपेंद्र पटेल 3 दिन के गरबाडा दौरे पर

मध्य प्रदेश के खरगोन में 4.5 तीव्रता का भूकंप, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

सोनिया गांधी की किताब और कंगना रनौत का पोस्ट: आखिर क्यों बीजेपी सांसद पर दर्ज हुआ केस?

SIR में वोटर लिस्ट से कट गया नाम? CJP ने प्रभावित मतदाताओं के लिए जारी किया विशेष फॉर्म

UP News : NEP के तहत यूपी ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब स्कूलों में बच्चों को AI और उद्यमिता की ट्रेनिंग

अगला लेख