Daily Horoscope
✕

इंदौर में Corona सूचनाओं के लिए कॉल सेंटर स्थापित

Updated: सोमवार, 23 मार्च 2020 (22:27 IST)
इंदौर। संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी के निर्देश पर इंदौर में कोरोना वायरस (Corona virus) की सूचनाओं के लिए 'कॉल सेंटर' स्थापित किया गया है। इस काल सेंटर का नंबर 0731-2567333 है। यह कॉल सेंटर 24 मार्च की सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगा। काल सेंटर प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक कार्य करेगा।

त्रिपाठी ने बताया है कि इस कॉल सेंटर में मुख्य रूप से कोरोना के संदिग्ध मरीज़ों से संबंधित सूचनाएं दी जा सकेंगी। यदि किसी के परिवार या मोहल्ले या जान-पहचान में किसी व्यक्ति को कोरोना से मिलते-जुलते लक्षण दिख रहे हैं और उसका उपचार नहीं हुआ है, तो उसकी जानकारी इस कॉल सेंटर में दी जा सकती है।

कॉल सेंटर में जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल रैपिड रिस्‍पांस टीम बताए गए स्थान पर पहुंचेगी और उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। उसे उपचार दिया जाएगा और आवश्यकतानुसार आइसोलेशन अथवा होम क्वारंटाइन में निगरानी में रखा जाएगा।

एमटीएच अस्पताल बनेगा आइसोलेशन सेंटर : संभागायुक्त त्रिपाठी ने बताया है कि पीसी सेठी अस्पताल के स्थान पर एमटीएच अस्पताल को आइसोलेशन सेंटर बनाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि आज हुई बैठक में पीसी सेठी अस्पताल का चयन इस हेतु किया गया था किंतु एमटीएच हॉस्पिटल में 300 से अधिक बिस्तरों की उपलब्धता को देखते हुए इसे आइसोलेशन हॉस्पिटल के रूप में चिन्हित किया गया है।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख