Daily Horoscope
✕

दुर्गा पूजा पर कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन लोगों को मिली अनुमति

Updated: गुरुवार, 7 अक्टूबर 2021 (14:52 IST)
कोलकाता। कोरोना काल में दुर्गा पूजा को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। पुष्पांजलि और सिंदूर खेला में उन लोगों को अनुमति प्रदान की गई है जिन्होंने कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लिए हैं।
 
बड़े पूजा पांडाल में 45- 60 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी गई है जबकि छोटे पूजा पांडाल में 10 से 15 लोग शामिल हो सकेंगे। उल्लेखनीय है कि आज से 9 दिवसीय नवरात्रि पर्व की शुरुआत हुई है। देशभर में यह पर्व धूमधाम से मनाया जाता है।
 
पश्चिम बंगाल में ममता सरकार ने दुर्गा पूजा पर गाइडलाइंस जारी की है। लोगों से मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने समेत सभी कोरोना नियमों का पालन करने को कहा गया है। गाइडलाइंस के अनुसार, दुर्गा पूजा के पंडाल चारो तरफ से खुले रहेंगे। यहां पर किसी भी तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर रोक लगाई गई है।
 
राज्य सरकार ने वार्षिक दुर्गा पूजा विसर्जन के उत्सव पर रोक लगा दी है। आने जाने के लिए अलग अलग गेट का इस्तमाल करने की सलाह दी गई है।
 

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

अयोध्या में दीपोत्सव 2026 की भव्य तैयारियां! CM योगी के निर्देश पर दुल्हन की तरह सजाया जा रहा रामपथ और धर्मपथ

मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026 : ₹5,800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 10 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

काशी के हुनर का कमाल : गुलाबी मीनाकारी से बना फाइटर प्लेन, कैलिफोर्निया और ऑस्ट्रेलिया से मिले बंपर ऑर्डर

फॉरेंसिक जांच में क्रांति लाएगा AI, फिंगरप्रिंट से लेकर DNA तक का मिनटों में होगा सटीक विश्लेषण

अयोध्या दीपोत्सव 2026: 2100 स्वदेशी ड्रोन और लाखों दीयों से जगमगाएगी रामनगरी, CM योगी ने दिए सख्त निर्देश

अगला लेख