shradh paksha
✕

मुंबई : सड़कों पर फिर दौड़ेंगी बसें, फेस मास्क पहनना होगा अनिवार्य

Updated: रविवार, 6 जून 2021 (17:55 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार कम हुई है। इसी बीच 7 जून से 5 चरण में राज्य को अनलॉक किया जाएगा। इस बीच बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट ने कहा कि मुंबई में आम जनता के लिए बस सेवा सोमवार से फिर शुरू हो जाएगी।

यात्रियों की संख्या किसी भी बस में सीटों की संख्या से अधिक नहीं होगी। फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा। कोरोना की दूसरी लहर के काबू में आने के बाद CM उद्धव ठाकरे ने 7 जून से पांच चरणों में राज्य को अनलॉक करने की घोषणा की है।

पॉजिटिविटी रेट और ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता के आधार पर धीरे-धीरे 36 जिलों को खोला जाएगा। सरकार के नोटिफिकेशन के मुताबिक पहली और दूसरी कैटेगरी में आने वाले जिलों को इसमें सबसे ज्यादा राहत मिलने वाली है।

ठाणे और नवी मुंबई में ढील : महाराष्ट्र के ठाणे और नवी मुंबई के निगमीय क्षेत्रों को कोरोना वायरस के चलते लगायी गयी पाबंदियों में ढील देने से संबंधित महाराष्ट्र सरकार की पांच स्तरीय योजना की दूसरी श्रेणी में रखा गया है।

इस योजना का आधार साप्ताहिक संक्रमण दर एवं भरे हुए ऑक्सीजन बेड का प्रतिशत है। ठाणे के जिलाधिकारी राजेश नारवेकर द्वारा जारी अधिसूचना में कल्याण डोम्बिवली निगम क्षेत्र को तीसरी श्रेणी में रखा गया है। दूसरी श्रेणी उन शहरों एवं जिलों के लिए है जहां संक्रमण दर पांच फीसद है और 25 से 40 फीसद ऑक्सीजन बेड भरे हैं।

तीसरी श्रेणी के तहत ऐसे क्षेत्र आयेंगे जहां सक्रमण दर पांच से दस फीसद के बीच है और 40 फीसद से अधिक ऑक्सीजन बेड भरे हैं। ठाणे के जिलाधिकारी की अधिसूचना में कहा गया है कि हर क्षेत्र के लिए विशिष्ट दिशानिर्देश संबंधित नगर निकाय अधिकारी घोषित करेंगे।

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख