Daily Horoscope
✕

COVID-19 : मुंबई में 10 या अधिक Corona मामले पर इमारत होगी सील

Updated: बुधवार, 16 सितम्बर 2020 (18:13 IST)
मुंबई। मुंबई (Mumbai) में कोरोनावायरस (Coronavirus) के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए नगर निकाय ने किसी इमारत में 10 या उससे अधिक कोविड-19 (COVID-19 ) के मरीज मिलने पर उसे सील करने का फैसला किया है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को संशोधित नियम जारी किए।

एक बैठक में नगर निकाय प्रमुख इकबाल सिंह चहल द्वारा कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया गया। इससे पहले बीएमसी ने कहा था कि एक सोसायटी या इमारत में कोविड-19 के मामले सामने आने पर केवल उस मंजिल को ही सील किया जाएगा और पूरी इमारत को सील किए जाने की जरूरत नहीं है।

बीएमसी के नए नियमों के अनुसार दो या अधिक मंजिल पर 10 या उससे अधिक मामले सामने आने पर पूरी इमारत सील की जाएगी और एक घर में एक या उससे अधिक मामले सामने आने के बाद उसे आंशिक रूप से सील किया जाएगा।

उसने कहा कि संबंधित सहायक नगर पालिका आयुक्त या चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए पूरी इमारत को सील करने का फैसला कर सकते हैं, यदि किसी विशेष मंजिल या विंग का सील किया जाना संक्रमण से निपटने के लिए पर्याप्त न हो।
मुंबई में मंगलवार को कोविड-19 के 1,585 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,73,534 हो गई। वहीं 49 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 8,227 हो गई थी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार तक कुल 8,763 इमारतें सील की गई थीं।(भाषा)

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

उत्तराखंड में बढ़ा मेडिकल का दायरा, 3 मेडिकल, 3 नर्सिंग कॉलेज शुरू, एमबीबीएस की 1700, नर्सिंग की 11,495 सीटें

उत्‍तराखंड में कल से शुरू होगी डिजिटल स्व-गणना, राज्यपाल-सीएम से शुरुआत, निदेशालय ने की पूरी तैयारी

लाभ पंचमी के दिन एक्शन मोड में DyCM हर्ष संघवी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ की अहम बैठक

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

अगला लेख