dharma sangrah
✕

Corona के बाद चीन के एक शहर में फैला प्लेग, हाईअलर्ट जारी

Updated: सोमवार, 6 जुलाई 2020 (07:07 IST)
बीजिंग। उत्तरी चीन के एक शहर में ब्यूबानिक प्लेग का एक संदिग्ध मामला सामने आने के बाद हाईअलर्ट जारी किया गया है। यहां के सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी।
 
सरकारी पीपुल्स डेली ऑनलाइन की खबर के अनुसार आंतरिक मंगोलियाई स्वायत्त क्षेत्र बयन्नुर ने प्लेग की रोकथाम और नियंत्रण के लिए तीसरे स्तर की चेतावनी जारी की।
 
 ब्यूबानिक प्लेग का संदिध मामला बयन्नुर के एक अस्पताल में शनिवार को सामने आया। स्थानीय स्वास्थ्य प्राधिकार ने घोषणा की कि चेतावनी 2020 के अंत तक जारी रहेगी।
 
स्थानीय स्वास्थ्य प्राधिकार ने कहा कि इस समय इस शहर में मानव प्लेग महामारी फैलने का खतरा है। जनता को आत्मरक्षा के लिए जागरूकता और क्षमता बढ़ानी चाहिए और असामान्य स्वास्थ्य स्थितियों के बारे में तत्काल जानकारी देनी चाहिए।
 
सरकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने 1 जुलाई को कहा था कि पश्चिम मंगोलिया के खोड प्रांत में ब्यूबानिक प्लेग के दो संदिग्ध मामले सामने आए थे जिनकी प्रयोगशाला जांच में पुष्टि हो गई है। (भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हो सकती है INDIA गठबंधन की रैली, कांग्रेस ने प्रशासन से 7 दिसंबर से मांगा मैदान

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

गुजरात वैश्विक खेलों का हब बन रहा है - सीएम भूपेंद्र पटेल

अगला लेख