ramcharitmanas

बसपा सुप्रीमो का भाजपा पर हमला, बोलीं- जेल जाने के बजाए बाहर घूम रहे सांसद...

Updated: गुरुवार, 9 अप्रैल 2020 (13:56 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में तहसीलदार के साथ बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। इस बीच बसपा सुप्रीमो सुश्री मायावती ने भी बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि एक दलित तहसीलदार के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार कर बीजेपी सांसद अभी भी जेल में जाने की बजाए बाहर ही घूम रहा है।

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में तहसीलदार के साथ बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक मामले को लेकर अब प्रदेश की राजनीतिक पार्टियां अब बीजेपी पर हमला बोल रही हैं, जिसके चलते टि्वटर के माध्यम से बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती ने भी बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में अपनी ईमानदारी से ड्यूटी कर रहे एक दलित तहसीलदार के साथ अभी हाल ही में वहां के बीजेपी सांसद ने जो मारपीट और दुर्व्यवहार आदि किया है, यह अति शर्मनाक है।

लेकिन दुःख की बात है कि यह सांसद अभी भी जेल में जाने की बजाए बाहर ही घूम रहा है, जिससे पूरे प्रदेश में दलित कर्मचारियों में जबर्दस्त रोष व्याप्त है। बीएसपी की मांग है कि मुख्यमंत्री को चाहिए कि वे इस मामले में जरूर सख्त कदम उठाएं, ताकि यह सांसद आगे कभी भी ऐसी हरकत न कर सके। साथ ही पूरे प्रदेश में खासकर दलित कर्मचारियों के साथ आगे से ऐसा कोई भी बर्ताव ना हो इसके लिए भी इनको अपने इस सांसद के विरुद्ध तुरंत कठोर कार्यवाही करनी चाहिए।

उल्‍लेखनीय है कि कन्नौज में राशन वितरण को लेकर बीजेपी के सांसद सुब्रत पाठक व उनके कार्यकर्ताओं के ऊपर तहसीलदार के सरकारी आवास पर जाकर मारपीट व गाली-गलौज करने का आरोप लगा है, जिसको लेकर बीजेपी सांसद और उनके कार्यकर्ताओं के ऊपर मुकदमा भी दर्ज हो गया है।

लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

'वंदे मातरम' विवाद के बाद सोनिया और राहुल की बढ़ी मुश्किलें, दोनों के खिलाफ थाने में दर्ज हुई FIR, मामले पर क्‍या बोले बंकिम चट्टोपाध्याय के वंशज?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया देश के पहले वर्चुअल चिड़ियाघर का लोकार्पण, आप भी एंजॉय करें 14D-360 डिग्री थिएटर में फिल्म

NTA का बड़ा फैसला, UGC-NET परीक्षा हुई रद्द, इन 3 विषयों की दोबारा होगी Exam, जानिए क्या है कारण?

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने लगाई फांसी, TMC दफ्तर में फंदे से लटका मिला शव, मामले पर क्‍या बोलीं ममता बनर्जी?

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, दिव्यास्त्र Mk3 का हुआ सफल टेस्ट, जानिए स्‍वदेशी ड्रोन की खासियत

अगला लेख