Daily Horoscope
✕

मोदी सरकार के पलटवार से सकते में ब्रिटेन, कहा- भारत को जारी रखेंगे सहयोग

Updated: शनिवार, 2 अक्टूबर 2021 (00:00 IST)
कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट को मान्यता न देने पर भारत की कार्रवाई से ब्रिटिश सरकार सकते में है। गौरतलब है कि भारत के कोरोनावायरस (Coronavirus) सर्टिफिकेट को मान्यता नहीं देने से नाराज भारत ने ब्रिटेन को करारा जवाब देते हुए ब्रिटेन से आने वाले लोगों को 10 दिन के लिए आवश्यक रूप से क्वारंटाइन रहने का ऐलान किया है।

खबरों के मुताबिक, भारत में ब्रिटिश उच्चायोग के प्रवक्ता ने कहा है कि हम भारतीय कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट को मान्यता देने के लिए मोदी सरकार को तकनीकी सहयोग जारी रखेंगे। हालांकि इससे पहले ब्रिटेन ने भारत में लगने वाली कोविशील्ड वैक्सीन को ही मंजूरी प्राप्त टीकों से बाहर रखा था, जिस पर भारत ने कार्रवाई की चेतावनी दी थी।
ALSO READ: जैसे को तैसा, भारत सरकार का UK को करारा जवाब, ब्रिटेन से आने पर रहना होगा 10 दिन क्वारंटाइन
इसके बाद ब्रिटिश सरकार ने वैक्सीन को तो मंजूरी दे दी, लेकिन तकनीकी पेच फंसाते हुए सर्टिफिकेट पर सवाल उठा दिया था। भले ही ब्रिटेन से आने वाले यात्री को कोरोना वैक्सीन के 2 टीके लग चुके हों, लेकिन उसे आइसोलेशन में रहना होगा।

इसके अलावा भारत आने के लिए भी कुछ नियम तय किए गए हैं। ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों के लिए यह जरूरी होगा कि सफर से 72 घंटे पहले तक के कोरोना आरटीपीसीआर टेस्ट  की रिपोर्ट उनके पास हो। भारत सरकार ने स्वास्थ्य मंत्रालय और उड्‍डयन मंत्रालय को नए नियमों को लागू करने के लिए कहा है।

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

Earthquake in Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, दहशत में घर से निकले लोग

बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ा झटका, अरब पार्टियों ने गादी आइजेनकोट को दिया समर्थन, इजराइल में बदल सकता है सत्ता का समीकरण

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, क्राइम ब्रांच ने पूछे करीब 70 सवाल

चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता, DRDO ने किया स्वदेशी प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण

फ्रांस के ब्लड बैंक पर साइबर अटैक, दूर से हैक कर बढ़ा दिया गया खून रखने वाले फ्रिज का तापमान, बैंकिंग समूह भी निशाने पर

अगला लेख