dharma sangrah
✕

Covid 19: ब्रिटेन ने भारत को 'रेड' सूची से निकाल 'एम्बर' सूची में डाला, अब क्वारंटाइन में रहने की जरूरत नहीं

Updated: गुरुवार, 5 अगस्त 2021 (10:29 IST)
लंदन। ब्रिटेन ने कोविड-19 की यात्रा संबंधी पाबंदियों में बदलाव करते हुए भारत को 'रेड' सूची से निकाल कर 'एम्बर' सूची में डाल दिया है। इसके तहत भारत से आने वाले वे यात्री जिनका पूर्ण टीकाकरण हो चुका है, उन्हें अब 10 दिन होटल में क्वारंटाइन में रहने की जरूरत नहीं होगी। अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए ब्रिटेन के 'ट्रैफिक लाइट सिस्टम' के तहत 'एम्बर' सूची वाले देशों से आने वाले लोगों को घर में 10 दिन क्वारंटाइन में रहना होता है। परिवहन विभाग की ओर से जारी यह बदलाव रविवार को स्थानीय समयानुसार तड़के 4 बजे से अमल में आएगा।

ALSO READ: Alert ! कोविड-19 वैक्‍सीनेशन के बाद ये लक्षण दिखने पर हो सकते हैं संक्रमित
 
ब्रिटेन के परिवहन मंत्री ने ट्वीट किया कि यूएई, कतर, भारत और बहरीन को 'रेड' सूची से निकाल 'एम्बर' सूची में डाल दिया गया है। ये सभी बदलाव 8 अगस्त को सुबह 4 बजे से अमल में आएंगे। हालांकि हमें अब भी सतर्क रहने की जरूरत है। दुनियाभर में परिवारों, दोस्तों और व्यवसायों से जुड़ने के इच्छुक लोगों के लिए और अधिक गंतव्य खोलना बहुत अच्छी खबर है जिसका श्रेय हमारे सफल घरेलू टीकाकरण अभियान को जाता है।

ALSO READ: केरल में कोरोना का कहर, राहुल की लोगों से कोविड नियमों का पालन करने की अपील
 
देश के कानून के तहत 'एम्बर' सूची में शामिल देशों के यात्रियों को अपनी रवानगी से 3 दिन पहले कोविड-19 संबंधी जांच करानी होगी और इंग्लैंड आने से पहले ही कोविड-19 की 2 जांच की 'बुकिंग' करानी होगी और यहां पहुंचने के बाद 'पैसेंजर लोकेटर फार्म' भरना होगा। वहीं यात्री को 10 दिन के लिए घर में या किसी अन्य स्थान पर क्वारंटाइन में रहना होगा। ब्रिटेन में 18 वर्ष से कम आयु के लोग या वे लोग जिनका पूर्ण टीकाकरण ब्रिटेन में हुआ है या जिन्होंने यूरोपीय संघ और अमेरिका में कोविड-19 रोधी टीके की 2 खुराकें ली हैं, उन्हें 10 दिन तक क्वारंटाइन में रहने की जरूरत नहीं है।(भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

Rajasthan Panchayat Election Results : राजस्थान के गांवों ने BJP को दिया जवाब? राहुल गांधी का बड़ा बयान

अगला लेख