suvichar
✕

इंदौर में ब्राजील के 2 नागरिकों को आइसोलेशन में भेजा

Updated: शनिवार, 21 मार्च 2020 (17:19 IST)
इंदौर। इंटरसिटी एक्सप्रेस से इंदौर आए ब्राजील के दो नागरिकों को स्कैनिंग के बाद आइसोलेशन में भेज दिया है। यहां दोनों 24 घंटे तक डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे। 
 
बताया जा रहा है कि थर्मल स्कैनिंग में इनका तापमान नॉर्मल रहा, लेकिन ऐहतियात के तौर पर इन्हें क्वारंटाइन हाउस में भेजने की व्यवस्था की गई है।
 
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के जबलपुर में 4 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ये सभी लोग विदेश से लौटे थे। इसके बाद से मध्यप्रदेश में भी अचानक सख्ती बढ़ गई है। 
 
उधर, दुबई से शुक्रवार रात इंदौर पहुंची अंतिम फ्लाइट के यात्रियों की एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग की गई। सभी 124 यात्रियों को प्रशासन द्वारा नजदीक के अस्पताल में 24 घंटे के लिए निगरानी में रखा गया है। इंदौर-दुबई फ्लाइट 27 अप्रैल और दुबई-इंदौर फ्लाइट 28 अप्रैल तक निरस्त कर दी गई है।
 
उज्जैन में मास्क की कालाबाजारी : दूसरी ओर, उज्जैन में ही मास्क और सेनिटाइजर की कालाबाजारी कर रहे दो मेडिकल स्टोर पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उनके लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं।

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

सीएम धामी का बड़ा ऐलान, महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30% और सहकारिता में 33% आरक्षण

LIVE: अमेरिका मिड टर्म इलेक्शन में ट्रंप को बड़ा झटका, सीनेट में डेमोक्रेट्स को बहुमत

फ्लोरिडा में पिया डांडिया ने मारी बाजी, अमेरिकी संसद पहुंचकर रचा इतिहास; क्या है भारत कनेक्शन?

UP किसानों और महिलाओं के लिए विशेष पैकेज बहुत जल्द : CM योगी

US Midterm Election: अमेरिका में ट्रंप को तगड़ा झटका, संसद के दोनों सदनों में डेमोक्रेट्स भारी; जानें क्या बोले राष्ट्रपति?

अगला लेख