sawan somwar

Alert: ‘बाउन्सिंग बैक’ भी कर सकता है ‘कोरोना वायरस’

Updated: शुक्रवार, 21 मई 2021 (16:18 IST)
पूरी दुनिया कोरोना वायरस से जूझ रही है, कई देशों में अभी भी लॉकडाउन और प्रतिबंध लागू है। इस बीच यह अच्‍छी खबर है कि इलाज के बाद कोरोना से संक्रमित कई लोग ठीक भी हो रहे हैं, लेकिन दूसरी चौंकाने वाली खबर यह भी है कि जिन लोगों को एक बार कोरोना हो चुका है उन्‍हें दोबारा इसका खतरा हो सकता है। यानि कोरोना बाउंसिंग बैक भी करता है।

जी हां, बाउंसिंग बैक यानी कोरोना का पलटवार। यानी कोरोना के जिस संक्रमित मरीज को इलाज कर ठीक किया जाता है, उसके ऊपर कोरोना पलटवार कर सकता है।

पहले यह माना जा रहा था कि संक्रमण के बाद इलाज से उस मरीज के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता या एंटी बॉडी बन जाती है, जिसके कारण दोबारा यह वायरस अटैक नहीं कर पाता है। लेकिन कुछ दिनों पहले जापानी मीडिया में हुए एक खुलासे ने चौंका दिया है। रिपोर्ट में कई ऐसे मामले भी सामने आए हैं, जिसमें कोविड-19 से पीड़ित जो पूरी तरह से ठीक होकर घर चले गए थे, लेकिन सार्वजनिक जगहों पर जाने और परिवहन का उपयोग करेन के बाद फिर से कोरोना ने पलटवार कर दिया है। अब तक यह माना जा रहा था कि मरीज एक बार ठीक हो जाने के बाद दोबारा इसका शिकार नहीं होगा।

स्पेनिश नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी (सीएसआईसी) में इस वायरस का शोध करने वाले लुई एखुआनेस के सामने ऐसे 14 प्रतिशत मामले आए हैं, जिनमें कोरोना वायरस से ठीक हो चुके लोग दोबारा किए गए टेस्ट पॉजिटिव पाए गए।

लुई एखुआनेस का मानना है कि वास्तव में ऐसा लगता है कि संक्रमण दोबारा तो नहीं हुआ लेकिन पूरी तरह से जिसे हम अमूमन जड़ से खत्म होना मान रहे थे, खत्म नहीं हुए वायरस शरीर में खुद को बढ़ाता रहा और दोबारा सामने आ गया। चिकित्सा विज्ञान की भाषा में इसे ‘बाउन्सिंग बैक’ कहते हैं। ऐसा इसलिए भी होता है कि कई बार शरीर के ऐसे टीशू में कुछ वायरस छिपे रह जाते हैं जहां शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति का असर कम पहुंचता है इसलिए ये ‘बाउन्सिंग’ बैक करते हैं। इस बारे में जनरल फ‍िजिशि‍यन डॉक्‍टर किरणेश पांडे ने वेबदुनिया को बताया कि पोस्‍ट कोविड केयर के नियमों का पूरी तरह से पालन करें। उन्‍होंने कहा कि नीचे लिखी बातों का खासतौर से ध्‍यान रखने की सलाह दी। 

बचने के लिए क्‍या करें

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

सत्या निकेतन बिल्डिंग हादसा : 7 मौतों के बाद CJP की बड़ी मांग, दिल्ली के सभी PG का होगा सेफ्टी ऑडिट

MBBS इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव से पहले पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

Donald Trump : ट्रंप का अजीब दावा- 'चांद हमारा है', Space Force की नई यूनिफॉर्म भी चर्चा में, सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक

CM डॉ. यादव की लूलू ग्रुप चेयरमैन युसूफ अली से अहम मुलाकात, MP के गेहूं-प्याज और सब्जियों की दुबई में सीधी खरीद पर बनी सहमति

LAC पर भारत-चीन की सेनाओं की बड़ी बैठक, अरुणाचल सेक्टर को लेकर हुई बड़ी चर्चा

अगला लेख