dharma sangrah
✕

Corona के कारण ICU में भर्ती ब्रिटिश प्रधानमंत्री जॉनसन की हालत स्थिर, फिलहाल वेंटिलेटर पर नहीं

Updated: मंगलवार, 7 अप्रैल 2020 (21:23 IST)
लंदन। कोरोना वायरस के लक्षणों की वजह से अस्पताल के सघन निगरानी कक्ष (ICU) में भर्ती ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की हालत स्थिर है और उन्हें सांस लेने के लिए वेंटिलेटर की मदद की आवश्यकता नहीं है। डाउनिंग स्ट्रीट ने प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य के संबंध में यह जानकारी दी।

जॉनसन को सोमवार की रात आईसीयू में भर्ती किया गया था। उनकी हालत स्थिर है और उनमें निमोनिया के लक्षण नहीं मिले हैं।

कोविड-19 रोगियों की हालत गंभीर होने पर निमोनिया के लक्षण सामने आते हैं। डाउनिंग स्ट्रीट के प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री की तबियत स्थिर है और उनका मानक ऑक्सीजन उपचार किया जा रहा है।

वे बिना किसी अन्य सहायता के सांस ले रहे हैं। जॉनसन में कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण लगातार नजर आने के बाद लंदन के सेंट थॉमस अस्पताल में रविवार रात को उन्हें नियमित जांच के लिए भर्ती कराया गया था लेकिन सोमवार को उनकी स्थिति बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू में ले जाया गया।

ब्रिटेन के कैबिनट ऑफिस के मंत्री माइकल गोव ने मंगलवार सुबह कहा, प्रधानमंत्री को वेंटिलेटर पर नहीं रखा गया है। उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट दिया जा रहा है और उन्हें आईसीयू में रखने का एक कारण यह है कि उनकी मेडिकल टीम उनके लिए जो इलाज समुचित समझे, वह उन्हें उपलब्ध कराया जा सके।

जॉनसन में 12 दिन पहले कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी और वह डाउनिंग स्ट्रीट स्थित अपने आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के खिलाफ सरकार की नीति की अगुवाई कर रहे थे। सोमवार को आईसीयू में भर्ती कराए जाने के बाद 55 वर्षीय जॉनसन ने ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब को फिलहाल उनकी जगह लेने को कहा है।

अस्थायी प्रभार संभालने के बाद राब ने कहा कि सरकार का काम वैश्विक महामारी को हराने की जॉनसन की योजनाओं को आगे ले जाने पर केंद्रित होगा।

राब ने कहा, सरकार का कामकाज जारी रहेगा। प्रधानमंत्री सेंट थॉमस अस्पताल की उम्दा टीम की निगरानी में सुरक्षित हैं और सरकार का ध्यान कोरोना वायरस को हराने तथा देश को इस संकट से उबारने के लिए प्रधानमंत्री के निर्देशों, सभी योजनाओं को आगे बढ़ाने पर केंद्रित रहेगा। ‍

उन्होंने कहा कि जहां भी जरूरत होगी, वह जॉनसन के स्थान पर काम करेंगे। सरकार के मंत्रियों का साथ काम करने का यह भाव प्रदर्शित भी हुआ, जब जॉनसन की शीर्ष टीम ने सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की और उनकी गर्भवती मंगेतर कैरी साइमंड्स का सहयोग करने की प्रतिबद्धता जताई।

ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल ने ट्‍विटर संदेश में कहा, 'मेरा स्नेह एवं प्रार्थनाएं बोरिस जॉनसन और कैरी साइमंड्स तथा प्रधानमंत्री के परिवार के साथ है।'

भारतीय मूल के उनके कैबिनेट के वरिष्ठ सहयोगी चांसलर ऋषि सुनाक ने कहा, मेरी प्रार्थनाएं बोरिस जॉनसन और कैरी साइमंड्स के साथ हैं। मुझे पता है कि उनकी बहुत अच्छी देखभाल होगी और वह इससे और मजबूत होकर बाहर निकलेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के स्वस्थ होने की कामना की। मोदी ने ट्वीट किया, 'डटे रहिए प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन। आपके बहुत जल्द स्वस्थ होकर अस्पताल से आने की कामना करता हूं।' अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि समस्त अमेरिकी उनके ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) प्रमुख तेदरोस अदहानोम गेब्रेयसस ने भी जॉनसन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जॉनसन जल्द इस कठिन स्थिति से उबर जाएंगे।

यूरोपीय आयोग की प्रमुख उरसुला वोन डेर लेयन ने भी जॉनसन के जल्द एवं पूरी तरह ठीक होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट किया, 'आज मेरी प्रार्थनाएं प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और उनके परिवार के लिए हैं।' दुनियाभर के कई नेताओं ने जॉनसन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। (भाषा)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

अगला लेख