dharma sangrah

भाजपा विधायक बोले- मुस्लिम विक्रेताओं से लोग सब्जी ना खरीदें, वीडियो वायरल

Updated: मंगलवार, 28 अप्रैल 2020 (15:15 IST)
गोरखपुर। गोरखपुर के देवरिया जिले की बरहज सीट से भाजपा विधायक सुरेश तिवारी ने एक विवादास्पद बयान दिया है कि लोग मुस्लिम विक्रेताओं से सब्जी ना खरीदें। विधायक का एक वीडियो मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें वह लोगों को सलाह दे रहे हैं कि वे मुस्लिम विक्रेताओं से सब्जी ना खरीदें।

तिवारी वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं, एक चीज ध्यान में रखियेगा मैं बोल रहा हूं ओपेनली। कोई भी मियां के हाथों सब्जी नहीं लेगा।

तिवारी ने इस संबंध में पूछे जाने पर फोन पर कहा, ’17 या 18 अप्रैल को मैं जनता में मास्क और सैनिटाइजर वितरित कर रहा था। जब मैं नगर पालिका की बाउंड्री के निकट पहुंचा तो करीब 17 से 18 लोग मेरे पास आए और शिकायत करने लगे कि तबलीगी जमात के लोगों ने अफरातफरी मचा दी है और कोरोना वायरस फैला रहे हैं और वे अपने थूक से सब्जियों को भी दूषित कर रहे हैं।'

तिवारी ने कहा, 'मैंने लोगों से कहा कि उनसे (मुस्लिम सब्जी विक्रेताओं से) लड़ाई ना करें या कानून अपने हाथ में ना लें लेकिन उनसे खरीददारी बंद कर दें। मुझे बताइये कि मैंने क्या गलत कह दिया।'

उन्होंने कहा, ’बरहज में कई मुस्लिम सब्जी विक्रेता हैं और मैंने जनता को केवल यही सलाह दी कि घातक वायरस से बचने के लिए उनसे सब्जी ना खरीदें।‘

तिवारी के बयान पर प्रतिक्रिया पूछने पर लखनऊ में भाजपा प्रवक्ता चंद्रमोहन ने कहा कि पार्टी उन हालात को देखेगी, जिनके तहत विधायक ने इस तरह का बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस समय सबकी जिम्मेदारी है कि ऐसे कार्य करें जिससे एकजुटता को प्रोत्साहन मिलता हो। (भाषा)

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

विदेशी मदद से बचाई जाएगी कोलकाता ट्राम की ऐतिहासिक विरासत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

गुवाहाटी में खौफनाक हत्याकांड: पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फ्रिज में छिपाया सिर

क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? UN में पास हुआ 'Correct the Map' प्रस्ताव, भारत ने समर्थन के साथ रखी अपनी शर्त

10 मिनट, 107 डंडे और 'ऑन-द-स्पॉट इंसाफ' : भावनगर में लिव-इन पार्टनर के हत्यारे की पिटाई के वीडियो पर बवाल

अगला लेख