ramcharitmanas

भाजपा नेता का बड़ा बयान, लोगों को लॉकडाउन की धमकी दे रहे हैं महाराष्‍ट्र के सीएम

Updated: शुक्रवार, 2 अप्रैल 2021 (17:39 IST)
मुंबई। भाजपा नेता नारायण राणे ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कोविड-19 के बढ़ते मामलों से निपटने में विफल रहे हैं और लोगों को एक बार फिर लॉकडाउन लगाने की धमकी’ दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में संक्रमण के कारण 54 हजार लोगों की मौत हुई है, जो देश में किसी भी राज्य के लिए सर्वाधिक है। साथ ही उन्होंने कहा कि एक और लॉकडाउन लगाया जाना अस्वीकार्य है।

उद्धव ठाकरे के कोविड-19 के खिलाफ चलाए गए ‘मेरा परिवार, मेरी जवाबदेही’ अभियान पर तंज कसते हुए राणे ने कहा कि मुख्यमंत्री का अपना परिवार संक्रमित हो गया था। मुख्यमंत्री की पत्नी रश्मि और उनके पुत्र तथा मंत्री आदित्य ठाकरे हाल में कोरोना वायरस महामारी से संक्रमित हुए थे।

राणे ने दावा किया कि एक वर्ष में मुख्यमंत्री और उनकी सरकार राज्य में स्वास्थ्य ढांचे में सुधार लाने में विफल रही और अब लोगों को एक बार फिर से लॉकडाउन लगाने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकों से आपको सम्मान के साथ बात करनी चाहिए, न कि धमकी देना चाहिए। एक और लॉकडाउन अस्वीकार्य है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख