Hanuman Chalisa
✕

'आरोग्य सेतु ऐप' मामले पर भाजपा ने दिया राहुल गांधी को यह जवाब...

Updated: शनिवार, 2 मई 2020 (23:52 IST)
नई दिल्ली। आरोग्य सेतु ऐप को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा सवाल उठाए जाने पर निशाना साधते हुए भाजपा ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस नेता हर दिन एक 'नया झूठ' बोलते हैं। भाजपा ने कहा कि जिन लोगों ने जीवनभर केवल निगरानी रखने का काम किया, वे नहीं समझ सकते कि प्रौद्योगिकी का भलाई के कार्यों में भी उपयोग किया जा सकता है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आरोग्य सेतु ऐप को निजी ऑपरेटर को आउटसोर्स किए जाने को खारिज करते हुए कहा कि इसमें डाटा सुरक्षा की ठोस व्यवस्था है।

केंद्रीय मंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, श्रीमान गांधी, वक्त आ गया है कि आप अपना ट्वीट ऐसे लोगों को आउटसोर्स करना बंद कर दें, जिनको भारत की समझ ही नहीं है। उन्होंने कहा कि इस ऐप की दुनियाभर में सराहना की जा रही है जिसे सरकार ने कोरोना वायरस से लड़ाई में एक महत्वपूर्ण हथियार बताया है।

राहुल पर निशाना साधते हुए प्रसाद ने कहा, हर दिन एक नया झूठ। आरोग्य सेतु ऐप शक्तिशाली सहयोगी है जो लोगों की सुरक्षा करता है। इसमें डाटा सुरक्षा की ठोस व्यवस्था है। जो लोग जीवनभर निगरानी करने में जुटे रहे, वे नहीं समझ सकते कि प्रौद्योगिकी का अच्छे कार्यों में उपयोग किया जा सकता है।

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीट किया कि आरोग्य सेतु ऐप एक अत्याधुनिक निगरानी प्रणाली है, जिसे निजी ऑपरेटर को आउटसोर्स किया गया है और कोई संस्थागत निगरानी नहीं है, इससे डेटा सुरक्षा और निजता को लेकर गंभीर चिंताएं खड़ी हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी हमें सुरक्षित रहने में मदद कर सकती है, लेकिन भय का लाभ उठाकर लोगों को उनकी सहमति के बिना ट्रैक नहीं किया जाना चाहिए।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर तंज करते हुए कहा कि वे बड़े होने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा, उन्हें आरोग्य सेतु ऐप के बारे में जानकारी नहीं है और वे गैर जिम्मेदाराना एवं गलत बयान देकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।

पात्रा ने कहा कि सरकार ने कई मौकों पर वैज्ञानिक तरीके से इस बारे में आशंकाओं को दूर किया है और वह स्पष्ट करना चाहते हैं कि यह कोविड-19 से लड़ाई में निजी सुरक्षाकर्मी की तरह है।(भाषा)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख