ramcharitmanas
✕

BJP का राहुल गांधी से सवाल, कोविड-19 के खिलाफ अभियान में कांग्रेस ने क्या किया ?

Updated: मंगलवार, 5 मई 2020 (19:41 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने मंगलवार को राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को बताना चाहिए कि उनकी पार्टी क्या सिर्फ बयान देकर और भ्रम फैलाकर ही कोविड-19 से लड़ेगी? भाजपा ने कहा कि कांग्रेस नेता बताएं कि उनकी पार्टी ने कितने लोगों की चिंता की और भोजन, राशन अभियान चलाया।
 
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने अपने बयान में कहा कि सिर्फ चर्चा में बने रहने के लिए बयानबाजी करना ठीक नहीं है, बल्कि राहुल को विपक्ष के जिम्मेदार नेता की भूमिका निभानी चाहिए। 
 
उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तब राहुल गांधी ने किसी अर्थशास्त्री से बातचीत नहीं की और अब रघुराम राजन, अभिजीत बनर्जी से बातें करके जो कुछ बता रहें हैं, वे सुझाव के रूप में पहले से ही सरकार के पास हैं।
 
हुसैन ने कहा कि सरकार एक ओर कोरोना वायरस से लड़ रही है तो दूसरी ओर गरीबों के लिए कल्याण के कार्य में जुटी हुई है। राहुल पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी जो बातें कह रहे हैं और जो आरोप लगा रहे हैं। ये बातें तो कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी नहीं कह रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में कोविड-19 से निजात पाने में कोई टकराव नहीं है और विशेषज्ञों की राय लेकर केंद्र एवं राज्य मिलकर ‘टीम इंडिया’ की तरह काम कर रहे हैं।
 
हुसैन ने कांग्रेस नेता से सवाल किया कहा कि क्या वे सिर्फ बयान देकर और सिर्फ भ्रम फैलाकर कोरोना वायरस से लड़ेंगे। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि विपक्ष के एक जिम्मेदार नेता के तौर पर उन्हें बताना चाहिए कि कितने लोगों की चिंता की, कितने लोगों को भोजन, पैकेट, सूखा राशन मुहैया कराया? लेकिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष इसके बारे में एक लाइन भी नहीं कहते हैं।
 
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि सरकार जितने लोगों की मदद कर सकती है, वह कर रही है। राशन उपलब्ध करा रही है। केंद्र और राज्य मिलकर लोगों को उनके घर भी पहुंचाने काम कर रहे हैं।
 
गौरतलब है कि राहुल गांधी ने मंगलवार को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी से बातचीत की जिसमें बनर्जी ने कांग्रेस की न्याय योजना का समर्थन किया है, लेकिन उनका कहना है कि इसे केवल गरीबों तक ही सीमित रखना चाहिए। बनर्जी ने अनाज वितरण की समस्या ने निपटने के लिए अस्थायी राशन कार्ड की वकालत की। इससे पहले राहुल ने आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन से संवाद किया था।
 
जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकी हमले के मद्देनजर शिवसेना के सर्जिकल स्ट्राइक करने संबंधी बयान पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि शिवसेना को ज्यादा चिंता नहीं करनी चाहिए बल्कि भारतीय सेना पर भरोसा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना सक्षम है, उसने पहले भी पाकिस्तान को जवाब दिया है और आगे भी जवाब देगी। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख