suvichar
✕

सरकार का जवाब, सबसे ज्‍यादा बि‍हार ने बर्बाद की वैक्‍सीन, राजस्थान में नहीं हुई एक भी बूंद व्‍यर्थ

Updated: शुक्रवार, 23 जुलाई 2021 (21:39 IST)
नई दिल्ली, पिछले दिनों ख़बरें आई थीं कि राजस्थान में वैक्सीन की क़रीब 500 शीशियों को कूड़े में फेंका गया है। इसके बाद तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर उन आरोपों की जांच करवाने को कहा था।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वैक्सीन की बर्बादी का आंकड़ा आज लोकसभा में पेश किया। आंकड़ों में कुछ चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। 1 मई से 13 जुलाई के बीच देशभर में सबसे ज़्यादा वैक्सीन बिहार में बर्बाद हुई।
मंत्रालय के मुताबिक़ बिहार में इस दौरान वैक्सीन की 1, 26, 743 डोज़ बेकार हो गई जो देशभर में सबसे ज़्यादा है।

बिहार के बाद सबसे ज़्यादा वैक्सीन की बर्बादी हुई जम्मू कश्मीर में जहां वैक्सीन की 32,680 डोज़ बेकार चली गई। तीसरे नम्बर पर त्रिपुरा रहा जहां 27,552 डोज़ की बर्बादी हुई, जबकि चौथे स्थान पर दिल्ली रहा जहां 19,989 डोज़ बेकार हो गई।

बड़े राज्यों की बात करें तो उत्तर प्रदेश में वैक्सीन की 13,207 डोज़ किसी काम नहीं आ सकी। कुल मिलाकर 1 मई से 13 जुलाई तक वैक्सीन की 2,49,648 डोज़ बर्बाद हुई।

लोकसभा में आंकड़े पेश होने के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोल गहलोत ने ट्वीट किया, "आज लोकसभा में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि राजस्थान में कोई वैक्सीन डोज बर्बाद नहीं हुई, बल्कि 13 जुलाई तक 2.46 लाख वैक्सीन डोज अतिरिक्त लगाई गईं। यह उन लोगों के लिए करारा जवाब है जिन्होंने वैक्सीन बर्बादी के झूठे आरोप लगाकर हमारे हेल्थ वर्कर्स का मनोबल गिराया था"

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले- ईरान के साथ नहीं चल रही बातचीत, जल्द होने वाला है कुछ बड़ा

LIVE: पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क की पीएम मोदी से मुलाकात

सोमनाथ में सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर प्रशासन का बड़ा कदम, 60 दिनों के लिए लागू हुए ये 3 प्रतिबंध

'बेवकूफाना और अस्वीकार्य...': फ्रांस हिंसा पर ट्रंप और नेतन्याहू के बयानों पर भड़के इमैनुएल मैक्रों

उत्तराखंड बना फिल्म शूटिंग का नया डेस्टिनेशन, सीएम धामी बोले- नई नीति से बढ़ रहा पर्यटन और रोजगार

अगला लेख