shradh paksha
✕

COVID-19 in Bihar : बिहार में 5 और Corona संक्रमितों की मौत, 1575 नए मामले आए सामने

Updated: बुधवार, 16 सितम्बर 2020 (01:48 IST)
पटना। बिहार (Bihar) में पिछले चौबीस घंटे के अंदर 1575 नए कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमित की पुष्टि हुई है और 1514 लोग ठीक भी हुए, लेकिन इसी दौरान 5 लोगों की जान भी चली गई।राज्य में अब तक ऐसे कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 836 हो गई है।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के संबंध में मंगलवार को
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अद्यतन जानकारी साझा करते हुए कहा कि पिछले 24 घंटे में 1575 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं और 1514 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।

वर्तमान में बिहार में कोरोना के 13731 एक्टिव मरीज हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से अब तक स्वस्थ हुए लोगों की संख्या एक लाख 46 हजार 533 हो गई है। इस तरह संक्रमण के बाद स्वस्थ होने की दर 90.96 प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय औसत से लगभग 13 प्रतिशत अधिक है।

कुमार ने कहा कि पिछले 24 घंटे में एक लाख सात हजार 492 सैंपल की जांच की गई है और इस तरह बिहार में अब तक कुल 50 लाख 94 हजार 239 सैंपल की जांच हो चुकी है। उन्होंने कहा कि रोजगार सृजन पर भी सरकार का विशेष ध्यान है और लॉकडाउन अवधि से लेकर अभी तक 5 लाख 60 हजार 490 योजनाओं के अंतर्गत 15 करोड़ 29 लाख से अधिक मानव दिवसों का सृजन किया जा चुका है।

अपर पुलिस महानिदेशक जितेन्द्र कुमार ने कहा कि एक सितंबर से लागू अनलॉक-4 के तहत जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से अनुपालन कराया जा रहा है। इसी के तहत पिछले 24 घंटे में 464 वाहन जब्त किए गए हैं और 13 लाख 6400 रुपए की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई है। इस तरह एक सितंबर से अब तक कुल 7094 वाहन जब्त किए गए हैं और करीब दो करोड़ 29 लाख 74 हजार 700 रुपए की वसूली जुर्माने के तौर पर की गई है।

कुमार ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने वाले लोगों पर भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। पिछले 24 घंटे में मास्क नहीं पहनने वाले 4364 व्यक्तियों से दो लाख 18 हजार 200 रुपए की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई है। इस प्रकार एक सितंबर से अब तक मास्क नहीं पहनने वाले 81271 व्यक्तियों से 40 लाख 63 हजार 550 रुपए जुर्माने के तौर पर वसूल किए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले चौबीस घंटे के दौरान कोविड-19 के शिकार पांच लोगों की मौत होने से राज्य में अब तक ऐसे कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 836 हो गई है। इस दौरान भागलपुर में दो तथा लखीसराय, पूर्णिया और रोहतास में एक-एक संक्रमित की मौत हुई है।(वार्ता)

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख