Daily Horoscope
✕

इन्दौर में अब तक के सबसे ज्यादा Corona कोरोना मरीज मिले, संक्रमितों का आंकड़ा 18 हजार के करीब

Updated: बुधवार, 16 सितम्बर 2020 (01:30 IST)
इंदौर। लगता है कि इंदौर (Indore news) में अचानक कोरोनावायरस संक्रमितों की बाढ़-सी आ गई है क्योंकि जहां औसतन 300 से ज्यादा मरीजों का आंकड़ा आ रहा था वह अब 400 के करीब पहुंच रहा है। मंगलवार को अब तक के सबसे 393 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 18 हजार के नजदीक पहुंच गई है। 6 नई मौतों के बाद कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 473 हो गई।
 
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में उक्त जानकारी देर रात दी गई है। प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया के अनुसार शहर में मंगलवार को 2741 कोरोना टेस्ट की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है, जिसमें 2342 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव जबकि 393 लोगों की ‍रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब इंदौर में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 17 हजार 940 पर पहुंच गई है।
 
डॉ. पूर्णिमा के अनुसार मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग को 856 सैंपल प्राप्त हुए हैं। अभी तक 2 लाख 58 हजार 495 कोरोना सैंपलों की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि 15 सितम्बर तक प्राप्त रैपिड एंटीजन सैंपल की संख्या 40289 है। 
 
मंगलवार को शहर के विभिन्न अस्पतालों से 286 और मरीजों को उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया। अब तक 12068 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल विभिन्न अस्पतालों में 5399 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का उपचार चल रहा है।

इंदौर में मरीजों का बढ़ता आंकड़ा
 
28 अगस्त 226 कोरोना पॉजिटिव
29 अगस्त 265 कोरोना पॉजिटिव
30 अगस्त 272 कोरोना पॉजिटिव
31 अगस्त 258 कोरोना पॉजिटिव
1 सितम्बर 243 कोरोना पॉजिटिव
2 सितम्बर 259 कोरोना पॉजिटिव
3 सितम्बर 279 कोरोना पॉजिटिव
4 सितम्बर 284 कोरोना पॉजिटिव
5 सितम्बर 276 कोरोना पॉजिटिव
6 सितम्बर 279 कोरोना पॉजिटिव
7 सितम्बर 295 कोरोना पॉजिटिव
8 सितम्बर 287 कोरोना पॉजिटिव
9 सितम्बर 312 कोरोना पॉजिटिव
10 सितम्बर 326 कोरोना पॉजिटिव
11 सितम्बर 341 कोरोना पॉजिटिव
12 सितम्बर 351 कोरोना पॉजिटिव
13 सितम्बर 379 कोरोना पॉजिटिव
14 सितम्बर 386 कोरोना पॉजिटिव
15 सितम्बर 393 कोरोना पॉजिटिव
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

CM योगी के हाथों 46 हजार 800 युवाओं को मिला टैबलेट

अगला लेख