sawan somwar

Bihar Coronavirus Update : बिहार में Corona से 12 और लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या 1 लाख 30 हजार के पार

Updated: शनिवार, 29 अगस्त 2020 (01:20 IST)
पटना। बिहार में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 12 और लोगों की मौत हो जाने से राज्य में इससे मरने वालों की संख्या 674 हो गई तथा महामारी के 1998 नए मामले सामने आने से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,30,848 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोनावायरस संक्रमण से पटना में पांच, दरभंगा में चार, मधुबनी में दो तथा समस्तीपुर में एक व्यक्ति की मौत हो जाने के साथ ही प्रदेश में इस रोग से संक्रमित होकर मरने वालों की संख्या शुक्रवार को 674 हो गई।
ALSO READ: एंबुलेंस चलाकर डॉक्‍टर ने मरीज को पहुंचाया अस्पताल, लोग मान रहे हैं सच्‍चा Corona योद्धा
बिहार में कोरोना संक्रमित जिन 674 लोगों की अब तक मौत हुई है, उनमें से पटना में 154, भागलपुर में 47, गया में 42, रोहतास में 31, मुंगेर एवं नालंदा में 28-28, मुजफ्फरपुर में 26, भोजपुर एवं वैशाली में 24-24, पूर्वी चंपारण में 23, समस्तीपुर एवं सारण में 22-22, दरभंगा में 19, बेगूसराय में 18, पश्चिम चंपारण एवं सिवान में 15-15, नवादा में 13, अररिया में 10, कैमूर में 9, कटिहार, खगड़िया एवं सीतामढ़ी में 8-8, औरंगाबाद, बक्सर, जहानाबाद, मधेपुरा एवं सुपौल में 7-7, जमुई, किशनगंज एवं मधुबनी में 6-6, अरवल, बांका एवं पूर्णिया में 5-5, लखीसराय एवं में 4-4, शेखपुरा में 3, गोपालगंज एवं सहरसा में 2-2 तथा शिवहर जिले में एक व्यक्ति की मौत हुई है।
बिहार में गुरुवार अपराह्न 4 बजे से शुक्रवार 4 बजे तक कोरोनावायरस संक्रमण के 1,998 नए मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में अब तक इस रोग से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,30,848 हो गई है।(भाषा)

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का विवादित बयान,कहा मिसाइल छोड़ों तो काजी कैंप पर गिरे, बाद में दी सफाई

मुश्‍किल में स्‍वतंत्र भारद्वाज, दिल्‍ली की अदालत ने 14 दिन के लिए भेजा जेल, जंतर-मंतर प्रोटेस्‍ट से आरोपों का कनेक्‍शन

विदेशी मदद से बचाई जाएगी कोलकाता ट्राम की ऐतिहासिक विरासत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

अगला लेख