ramcharitmanas

UP बोर्ड का बड़ा फैसला, 10वीं की परीक्षाएं हुईं निरस्‍त

Updated: शनिवार, 29 मई 2021 (19:04 IST)
लखनऊ। राज्‍य में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण को देखते हुए सरकार ने यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं निरस्त कर दी हैं। प्रदेश में अब कक्षा 10वीं 2021 की परीक्षाएं नहीं कराई जाएंगी। इस साल 10वीं कक्षा के छात्रों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में प्रोमोट किया जाएगा।

खबरों के मुताबिक, राज्‍य में कोरोना संक्रमण को लेकर पहले ही इस बात की संभावना जताई जा रही थी कि सीबीएसई और आईसीएसई की तर्ज पर उत्‍तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षाएं निरस्त हो सकती हैं। 10वीं की परीक्षाओं को रद्द करने के कयास काफी पहले से लगाए जा रहे थे, लेकिन इस पर आखिरी फैसला मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को करना था। उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने शनिवार को 10वीं कक्षा की परीक्षा को रद्द करने का ऐलान किया।

कक्षा 10वीं के बच्चों की कक्षा 11 में प्रोन्नति के विस्तृत दिशा निर्देश उत्तर प्रदेश मध्यमिक शिक्षा परिषद को बनाने के निर्देश दिए गए हैं। उत्‍तर प्रदेश बोर्ड विश्व का सबसे बड़ा एजुकेशन बोर्ड है। इस साल ही यूपी बोर्ड 10वीं में 29,94,312 छात्र-छात्राएं परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं।

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए थे कि 10वीं के छात्र-छात्राओं के 2020-21 के छमाही और प्री-बोर्ड परीक्षाओं के अंक 18 मई तक हर हाल में पोर्टल पर अपलोड किए जाएं।

Show comments

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

सभी देखें

रक्षाबंधन पर हर साल बहनों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, अब तक बांटे 188 करोड़ रुपए से अधिक के नि:शुल्क टिकट

बांग्लादेश में हिंदू परिवार की निर्मम हत्या, बंद घर में मिले 4 शव, इस बात से नाराज थे आरोपी

रक्षाबंधन पर 3.54 लाख रसोइयों को CM योगी का बड़ा तोहफा, मानदेय बढ़कर 3000 रुपए हुआ, 5 लाख का इलाज और बीमा सुरक्षा कवच

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे CM मोहन यादव, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश?

अगला लेख