Daily Horoscope
✕

बाइडन बोले, जे एंड जे के टीके पर रोक लगाना दर्शाता है कि हम सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं

Updated: बुधवार, 14 अप्रैल 2021 (15:30 IST)
वॉशिंगटन। राष्ट्रपति जो बाइडन के कोविड-19 टीकाकरण अभियान में उस समय रुकावट पैदा हो गई जब नियामक संस्थाओं ने जॉनसन एंड जॉनसन (जे एंड जे) के टीके पर रोक लगा दी, लेकिन व्हाइट हाउस ने इस कार्रवाई को अभियान के दौरान बरती जा रही सावधानी की पुष्टि के तौर पर दर्शाया है।

ALSO READ: Corona World Update: विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 13.74 करोड़ के पार, भारत दूसरे स्थान पर
 
बाइडन ने मंगलवार को कहा कि जॉनसन एंड जॉनसन के एक खुराक वाले टीके पर अस्थायी तौर पर लगी रोक के बावजूद फाइजर और मॉडर्ना टीके प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं जो प्रत्येक अमेरिकी के लिए सौ प्रतिशत उपयुक्त हैं। 
व्हाइट हाउस की प्रेस वार्ता में बाइडन के उच्च स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि जॉनसन एंड जॉनसन के टीके पर लगी रोक का यह असर होगा कि लोगों में विश्वास पैदा होगा कि सरकार सुरक्षा को प्राथमिकता दे रही है।

 
देश के प्रख्यात संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ एंथनी फॉची ने कहा कि खाद्य और औषधि प्रशासन (एफडीए) तथा रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी)से जारी किए गए परामर्श से यह सिद्ध होता है कि हम सुरक्षा को गंभीरता से लेते हैं। बाइडन ने अपने कार्यकाल के शुरुआती महीनों में कोरोनावायरस से मुकाबला करने को प्राथमिकता पर रखा है। इस अभियान के तहत देश के लगभग 50 प्रतिशत वयस्कों को कम से कम टीके की एक खुराक दी जा चुकी है। (भाषा)

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

शेयर बाजार धड़ाम : सेंसेक्स 1000 से ज्यादा अंक गिरा, जानिए किन वजहों से डूबी निवेशकों की पूंजी

CEC के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान कश्मीरी युवक की पिटाई, फहीम ने खुद को बताया मोदी समर्थक

मैंने 8 युद्ध रुकवाए, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर ठोका नोबेल शांति पुरस्कार पर दावा

फिल्मी पर्दे के हीरो से असली मददगार तक: कैसा था कश्मीर से नाना पाटेकर का रिश्ता?

अगला लेख