shradh paksha
✕

COVID-19 : भूटान में 16 दिनों में 93 फीसदी वयस्कों को लगाई Corona वैक्‍सीन

Updated: सोमवार, 12 अप्रैल 2021 (23:29 IST)
थिम्पू। भूटान में टीकाकरण अभियान की शुरुआत के पहले दिन से लेकर अब तक टीकाकरण का ग्राफ हर दिन ऊपर की तरफ ही बढ़ रहा है और यह तेजी से टीका लगाने के लिए जाने जा रहे इसराइल, अमेरिका, बहरीन और अन्य देशों से आगे निकल चुका है। देश में महज 16 दिनों के भीतर 93 फीसदी वयस्कों को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 रोधी टीका लगाया जा चुका है।

इन देशों को यहां तक पहुंचने में महीनों लगे जहां भूटान अब पहुंच चुका है। ये देश कोरोनावायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के मद्देनजर टीकाकरण अभियान को तेजी से बढ़ाने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। लेकिन भूटान में टीकाकरण अभियान लगभग समाप्ति पर है जो महज 16 दिन पहले शुरू हुआ था।

भारत और चीन के बीच स्थित छोटे से इस हिमालयी देश ने 27 मार्च के बाद से करीब 93 प्रतिशत वयस्क आबादी को टीका लगा दिया है। देश की कुल आठ लाख आबादी में से 62 प्रतिशत को टीका लग चुका है। त्वरित टीकाकरण के बाद यह छोटा सा राष्ट्र अब सेशेल्स से थोड़ा ही पीछे है, जिसने अपनी 1,00,000 की आबादी में से 66 प्रतिशत को टीका दे दिया है।

कम आबादी के चलते भूटान को त्वरित टीकाकरण में सफलता मिली है लेकिन इसका श्रेय समर्पित नागरिक स्वयंसेवियों और स्थापित कोल्ड चेन भंडारों को भी जाता है। भूटान को जनवरी में भारत से एस्ट्राजेनेका के टीके की 150,000 खुराक मिली थीं।

यह भूटान के पास आईं, टीके की पहली खुराक थीं। बहरहाल इनका वितरण बौद्ध ज्योतिष शास्त्र की शुभ तिथियों को देखते हुए मार्च के आखिर में किया गया।(भाषा)

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

CJP से निकाले गए Vijeta Dahiya ने Abhijeet Dipke की हिरासत पर उड़ाया मजाक, वीडियो शेयर कर कसा तंज

महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी मुंबई में हिरासत में, क्या है CJP प्रोटेस्ट से कनेक्शन

गुजरात के किसानों को भूपेंद्र पटेल की बड़ी सौगात, 80 हजार हेक्टेयर खरीफ फसल को मिलेगा पानी

'ज्ञानेश कुमार जाएंगे, सरकार भी जाएगी...' CJP Protest के बीच राहुल गांधी के तीखे तेवर

उत्तराखंड में 4.5 साल के भीतर 35,000 युवाओं को मिली नियुक्ति, विदेश में भी खुल रहे रोजगार के रास्ते

अगला लेख