suvichar
✕

मध्यप्रदेश में आज से शुरू हुआ फ्रंटलाइन वर्कर्स का वैक्सीनेशन, भोपाल कलेक्टर, डीआईजी ने सबसे पहले लगवाई वैक्सीन

पहले चरण में वैक्सीनेशन से छूट हुए हेल्थवर्कर्स को मिलेगा एक और मौका

Updated: सोमवार, 8 फ़रवरी 2021 (15:45 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में आज से कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण की शुरुआत हो गई है। प्रदेश के 3 लाख से अधिक फ्रंटलाइन वर्कर्स के वैक्सीनेशन का काम आज से 825 सेंटरों पर शुरु हो गया है। फ्रंटलाइन वर्कर्स के वैक्सीनेशन के पहले दिन आज राजधानी भोपाल में कलेक्टर कार्यालय में बने टीकाकरण केंद्र पर भोपाल संभगायुक्त कवींद्र कियावत,कलेक्टर अविनाश लवानिया, डीआईजी इरशाद वली ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई। ALSO READ: वैक्सीनेशन एक्सप्लेनर: मध्यप्रदेश में 50 से ज्यादा उम्र के 1.43 करोड़ लोगों को मार्च से लगेगी कोरोना वैक्सीन
प्रदेश में 3 लाख 31 हज़ार फ्रंट लाइन वर्कर्स का रजिस्ट्रेशन दूसरे चरण की वैक्सीनेशन के लिए हुआ है जिन्हें चार दिन में टीका लगाने का लक्ष्य है। दूसरे चरण में पुलिसकर्मियों, जिला प्रशासन, नगर निगम और पंचायत विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को वैक्सीन लगाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने छह सप्ताह में सभी फ्रंट लाइन वर्कर्स के टीकाकरण का लक्ष्य रखा है। 
फ्रंटलाइन वर्कर्स के वैक्सीनेशन के पहले दिन आज खुद स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी भी सेंटर्स पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री कलेक्टर कार्यालय में बने वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचे और टीका लगवा रहे लोगों और स्वास्थ्यकर्मियों से भी बात की। इस दौरान कलेक्टर अविनाश लवानिया,राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर संतोष शुक्ला, सीएमएचओ डॉ प्रभाकर तिवारी भी मौजूद रहे। 
 
स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने कहा की आज से प्रदेश के 51 जिलों पर वैक्सीनशन का दूसरा चरण शुरू किया गया है। वहीं पहले चरण में छूटे गए हेल्थ वर्कर्स के वैक्सीनशन पर उन्होंने कहा कि जब रजिस्ट्रेशन हुआ था,तब सभी से जानकारी मांगी गई थी, कुछ लोगों ने देर कर दी थी इसलिए छूट गए जो हेल्थ वर्कर्स छूट गए हैं उन्हें एक और मौका दिया जाएगा। 

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

LAC : अरुणाचल में भारत-चीन सेना फिर आमने-सामने? ITBP प्रमुख के बयान के बाद विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान

क्या विज्ञान सच कर रहा है अलकेमिस्ट्स का सपना? पारे से लैब में बना सोना, जानिए क्यों नहीं गिरेंगे मौजूदा दाम

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

बिहार के सीवान में दर्दनाक हादसा, पटाखा कारोबारी के घर में भीषण धमाका, 4 की मौत और कई घायल, बचाव कार्य जारी

गलत अधिकारी जिम्मेदार पद पर बैठा तो खैर नहीं, CM योगी ने ACR और प्रमोशन को लेकर की 3 बड़ी घोषणाएं

अगला लेख