sundarkand
✕

भारती एंटरप्राइजेज का Corona virus के खिलाफ लड़ाई में 100 करोड़ की मदद का वादा

Updated: मंगलवार, 31 मार्च 2020 (12:38 IST)
नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज ने मंगलवार को कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई में साथ देने के लिए 100 करोड़ रुपए से अधिक के सहयोग का वादा किया। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस धनराशि के एक बड़े हिस्से को तुरंत पीएम केयर्स कोष में जमा किया जाएगा।
ALSO READ: मिसाल : कोरोना को हराने के लिए 82 साल की बुजुर्ग बनीं ‘दरियादिल अम्मा’, पेंशन के दिए 1 लाख रुपए
बयान में कहा गया है कि शेष राशि का इस्तेमाल चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और आवश्यक सेवाओं में लगे कर्मियों के लिए मास्क तथा अन्य महत्वपूर्ण उपकरणों की आपूर्ति के लिए किया जाएगा। बयान में कहा गया कि कंपनी 10 लाख से अधिक एन-95 मास्क खरीद रही है और इन्हें जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाएगा।
ALSO READ: Covid-19 : कुश्ती महासंघ ने 11 लाख, पूनम यादव ने 2 लाख, साइ ने 76 लाख रुपए दिए
बयान में कहा गया कि भारती एंटरप्राइजेज और उसकी कंपनियां भारती एयरटेल, भारती इंफ्राटेल और अन्य कंपनियां कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई में 100 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का योगदान दे रही हैं। भारती एंटरप्राइजेज इस धनराशि के अलावा कंपनी के कर्मचारियों के व्यक्तिगत योगदान से बने कोष के जरिए भी मदद कर रही है।

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख