Hanuman Chalisa
✕

बेंगलुरू में झुग्गी बस्ती बनी कोरोना की हॉटस्पॉट, इलाका किया गया सील

Updated: गुरुवार, 23 अप्रैल 2020 (16:54 IST)
बेंगुलरु (कर्नाटक)। बेंगलुरू के होंगसांद्रा नगर निकाय वार्ड की झुग्गी बस्ती में एक प्रवासी मजदूर के संपर्क में आने से कुछ लोगों के कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
 
चिकित्सा शिक्षा मंत्री के. सुधाकर ने इलाके का दौरा कर पत्रकारों को बताया कि वहां हर व्यक्ति की जांच करने का निर्णय लिया गया है और 184 लोगों को निर्धारित स्थानों पर क्वारंटाइन में रखा गया है।
 
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि बिहार के रहने वाले 54 साल के मजदूर को बुखार और खांसी थी, लेकिन कमरे में साथ रहने वाले वाले उसके साथियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
 
अधिकारी ने बताया कि जब उसकी हालत गंभीर हो गई तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच से यह पुष्टि हुई कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित है।
 
वार्ड के पार्षद भारती रामचंद्र ने पीटीआई-भाषा से कहा कि उसके संपर्क में आए 9 अन्य लोगों के भी संक्रमित होने की गुरुवार को पुष्टि हुई। भारती ने बताया कि इस इलाके में बिहार के करीब 200 प्रवासी मजदूर रहते हैं। 
 
इलाके की आबादी करीब एक हजार है। कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के बाद इलाके में सन्नाटा पसर गया और लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं।
 
संक्रमित मजदूर के संपर्क में आए लोगों का पता करने के दौरान यह जानकारी मिली कि वह मेट्रो रेल के लिए काम करता है।
 
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन के बाद उसने एक अनाज व्यापारी के यहां काम किया और उसने कई घर में अनाज की बोरी पहुंचाई। (भाषा)

Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

शिवा शर्मा हत्याकांड : मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन से दे रही थी चकमा

PM मोदी ने दिल्ली में किया रावण दहन, बोले– रामराज्य का मतलब शासन नहीं, सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण है...

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

उत्‍तराखंड के CM धामी ने दी दशहरे की शुभकामनाएं, देहरादून में धूमधाम से होगा रावण का दहन

अगला लेख