dharma sangrah
✕

COVID-19 : दिल्ली में Sputnik Vaccine की शुरुआत में होगी देरी

Updated: रविवार, 20 जून 2021 (15:35 IST)
नई दिल्ली। रूस के कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 रोधी टीका स्पुतनिक-वी की दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल और मधुकर रेनबो बाल अस्पताल में शुरुआत होने में कुछ दिन और की देरी होगी। अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

अपोलो अस्पताल के एक प्रवक्ता ने बताया कि 2 खुराकों वाले टीके देने की शुरुआत संभवत: 25 जून से होगी। एक अधिकारी ने इससे पहले बताया था कि अस्पताल में स्पुतनिक वी के टीके देने की शुरुआत 20 जून से होगी।


मधुकर रेनबो अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि टीकों की आपूर्ति में देरी हो रही है। उन्होंने कहा, हमें अगले सप्ताह से टीकाकरण की शुरुआत की उम्मीद है। फोर्टिस हेल्थकेयर ने पूर्व में कहा था कि शनिवार से गुरुग्राम और मोहाली के अस्पतालों में स्पुतनिक वी टीके उपलब्ध होंगे लेकिन अब तक टीका देने की शुरुआत नहीं हो पाई है।

एक अधिकारी ने बताया, शनिवार को टीका देने की शुरुआत नहीं हो पाई। हमें लगता है कि सोमवार को इस बारे में तस्वीर कुछ स्पष्ट हो पाएगी।केंद्र ने स्पुतनिक वी टीके की एक खुराक के लिए अधिकतम 1145 रुपए कीमत तय की है।

केंद्र ने निजी टीकाकरण केंद्रों के लिए कोविशील्ड की एक खुराक की कीमत 780 रुपए और कोवैक्सीन की एक खुराक की कीमत 1410 रुपए निर्धारित की है।(भाषा)

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख