Daily Horoscope
✕

दुनिया में मौजूद हैं 2 क्विंटिलियन कोरोना कण, लेकिन कोक की एक कैन में आ सकते हैं!

Updated: शनिवार, 13 फ़रवरी 2021 (14:02 IST)
पूरी दुनिया में कोरोना से अब तक करीब 10 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं, वहीं करीब 23 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच कोरोना को लेकर लगातार खुलासे होते जा रहे हैं। अब ब्रिटिश के मैथेमेटि‍शयन ने दावा किया है कि इतनी बड़ी जनसंख्या को संक्रमित करने वाला यह घातक वायरस खुद काफी छोटा है। इतना कि सॉफ्ट ड्रिंक कोक की एक कैन में आ सकता है।

दरअसल, बाथ यूनिवर्सिटी के गणित विशेषज्ञ किट येट्स ने यह खुलासा किया है कि दुनियाभर में मौजूद कोरोना वायरस के कणों को अगर एक जगह जमा किया जाए तो सारे वायरस एक कोक की कैन में समा सकते है।

किट येट्स के मुताबि‍क दुनिया में करीब दो क्विंटिलियन यानी दो बिलियन कोरोना वायरस के कण मौजूद हैं। येट्स ने कहा कि उन्होंने SARS-CoV-2 के व्यास का उपयोग किया। उनके अनुसार कोरोना का वायरस अपने आप में काफी छोटा है और और 100 नैनोमीटर या एक मीटर के 100 अरबवें हिस्से को मापता है। यह मानव बाक की तुलना में 1000 गुना पतला है।

उन्‍होंने दावा किया कि कैलकुलेशन के अनुसार अगर दुनियाभर में मौजूद सारे कोरोना वायरस के कणों को एक साथ जमा कर तरल में तब्‍दील कर दिया जाए, तो यह करीब 160 मिलीलीटर के बराबर होगा। यह इतना हो जाएगा कि इसे एक कोक कैन में रखा जा सकता है।

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

उत्‍तराखंड में सीएम धामी की 13 घोषणाएं, कहा- हमारे डीएनए में हार नहीं, युवा आयोग बनेगा, अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय

गुजरात के निर्यात क्षेत्र को गति देने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, 'गुजरात एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल' की स्थापना

BMC का बड़ा फैसला, मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और आसमान में उड़ने वाले पटाखे बैन, फायर ब्रिगेड को मिलीं 142 कॉल

अगला लेख