biodatamaker

Covid 19 के मामले बढ़ने के बाद बांग्लादेश में 7 दिन का Lockdown

Updated: सोमवार, 5 अप्रैल 2021 (15:52 IST)
ढाका। बांग्लादेश ने कोरानावायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने के मद्देनजर सोमवार से 7 दिन का राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगा दिया। बंद के खिलाफ छोटे कारोबारियों के प्रदर्शन के बीच सार्वजनिक परिवहन पर रोक और बाजारों को नहीं खोलने का फैसला लिया गया है।

ALSO READ: महाराष्ट्र : CM उद्धव ठाकरे ने देवेंद्र फडणवीस और राज ठाकरे से की बात, लग सकता है Lockdown
 
'ढाका ट्रिब्यून' अखबार की खबर के मुताबिक रविवार को जारी सरकारी परिपत्र के अनुसार ये निर्देश 5 अप्रैल को सुबह 6 बजे से 11 अप्रैल की मध्यरात्रि तक प्रभावी रहेंगे। इसमें बताया गया कि लोगों को शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक अपने घरों से नहीं निकलने को कहा गया है।
 
खबर में बताया गया कि यह फैसला देश के मौजूदा हालात को देखते हुए लिया गया है जहां हाल के कुछ हफ्तों में संक्रमण के मामले और कोविड-19 से होने वाली मौत का आंकड़ा बढ़ा है। इसके अनुसार, सरकार ने कहा है कि वह मरीजों की बढ़ती संख्या से निपटने के लिए कोविड-19 के इलाज के लिए निर्धारित अस्पतालों और आईसीयू में बिस्तरों की संख्या बढ़ा रही है।

ALSO READ: Lockdown के बाद बरतें अपेक्षित सावधानी
 
यूनाइटेड न्यूज ऑफ बांग्लादेश के मुताबिक रविवार तक पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 7,087 नए मामले सामने आए, जो देश में वैश्विक महामारी की शुरुआत के बाद से एक दिन में सामने आए सर्वाधिक मामले हैं। देश में संक्रमण के कुल मामले 6,37,364 हैं।
 
इसके अलावा इस अवधि में 53 र लोगों की मौत के बाद संक्रमण से मरने वालों की संख्या 9,266 हो गई है। इस बीमारी से होने वाली मौत की दर शनिवार के 1.46 प्रतिशत की तुलना में रविवार को घटकर 1.45 प्रतिशत रह गई।  सार्वजनिक परिवहन की तमाम सेवाओं (सड़क, जल, रेलवे और घरेलू विमान) के परिचालन पर रोक लगा दी गई है और केवल आपात सेवाएं चालू रहेंगी।



ALSO READ: दिल्ली में कोरोना की बढ़ती रफ्तार, क्या लगेगा Lockdown, स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान
 
हालांकि, सभी सरकारी/गैरसरकारी दफ्तरों, अदालतों और निजी कार्यालयों को सीमित स्तर पर अपना खुद का परिवहन माध्यम इस्तेमाल कर कर्मचारियों को लाने- ले जाने की सुविधा होगी। लॉकडाउन में फंसने की आशंका के बीच रविवार को हजारों लोगों ने ढाका छोड़ दिया। इनमें से अधिकतर गरीब या बेरोजगार थे। हालांकि 'ढाका ट्रिब्यून' की खबर के मुताबिक कई दुकान मालिकों और कर्मचारियों ने सभी शॉपिंग मॉल और बाजार बंद रखे जाने के सरकार के फैसले के विरोध में सड़कों पर प्रदर्शन किया। (भाषा)

Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

सर्दी से पहले जर्मनी का गैस भंडार 15 साल के निचले स्तर पर

दिल्ली वोटर लिस्ट में राघव चड्ढा का नाम जुड़ने पर बवाल: AAP ने उठाए सवाल, भाजपा सांसद ने दिया करारा जवाब

अमेरिका-ईरान में तेज हुई जंग: CENTCOM ने तबाह किए 5 ईरानी तेल टैंकर, जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर हमला

ईरान-अमेरिका युद्ध का नया दौर, फिर बढ़ीं तेल की कीमतें

Top News 9 September: ईरान के 5 तेल टैंकरों पर अमेरिकी हमला, नेपाल में 5.0 का भूकंप; राघव चड्ढा बने दिल्ली के वोटर

अगला लेख