Hanuman Chalisa
✕

शर्मनाक, पंजाब में ‘निहंगों’ का पुलिसकर्मी पर हमला, तलवार से काटा ASI का हाथ

Updated: रविवार, 12 अप्रैल 2020 (11:59 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के पटियाला जिले में रविवार को लोगों के एक समूह ने हमला कर एक पुलिसकर्मी के हाथ काट डाले जबकि दो अन्य पुलिस वालों को घायल कर दिया।
 
पुलिस ने बताया कि 4-5 ‘निहंगों’ (परंपरागत हथियार रखने वाले और नीली लंबी कमीज पहनने वाले सिख) का एक समूह एक वाहन में यात्रा कर रहा था और मंडी बोर्ड के अधिकारियों ने सुबह करीब सवा छह बजे एक सब्जी बाजार के पास उन्हें रुकने के लिए कहा।
 
पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि उनसे (कर्फ्यू) पास दिखाने को कहा गया, लेकिन उन्होंने अपनी गाड़ी से दरवाजे और वहां लगाए गए अवरोधकों पर टक्कर मार दी। इसके बाद इन लोगों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।
 
उन्होंने कहा कि तलवार से एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) का हाथ काट डाला गया। पटियाला सदर थाने के प्रभारी की कोहनी में चोट आई है जबकि एक अन्य पुलिस अधिकारी की 
 
बांह में भी इस हमले में चोट आई है। एएसआई को राजेंद्र अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया।
 
एसएसपी ने कहा कि हमले के बाद निहंग मौके से फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। यह वारदात तब हुई जब कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर राज्य में पाबंदियां लागू हैं। (भाषा) 
चित्र सौजन्य : ट्विटर  
 

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख