biodatamaker
✕

Corona से एएसआई की मौत, दिल्ली पुलिस का दूसरा मामला

Updated: रविवार, 31 मई 2020 (15:41 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के 54 वर्षीय एक सहायक उपनिरीक्षक की कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 से मौत हो गई है। इसके साथ ही इस संक्रमण से दिल्ली पुलिस में मौत का यह दूसरा मामला है।

अधिकारियों ने बताया कि संबंधित सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) मध्य दिल्ली के कमला मार्केट इलाके में अपराध शाखा के फिंगर प्रिंट ब्यूरो (एफपीबी) में काम करते थे।

पुलिस ने बताया कि वे पूर्व सैन्यकर्मी थे और एक नवंबर 2014 को दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए थे। वे मध्य प्रदेश के रीवा जिले के निवासी थे और वर्तमान में पश्चिमी दिल्ली के नारायणा गांव में रह रहे थे।

पुलिस उपायुक्त (मध्य) संजय भाटिया ने बताया कि एएसआई ने बुखार और खांसी की शिकायत की थी जिसके बाद लेडी हार्डिंग अस्पताल में 26 मई को उनकी कोरोना वायरस संबंधी जांच कराई गई। 28 मई को आई जांच रिपोर्ट में उनके घातक विषाणु से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
भाटिया ने बताया कि एएसआई को दिल्ली छावनी में सेना के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया था और शनिवार शाम उनकी मौत हो गई। इससे पहले मई में उत्तर पश्चिमी दिल्ली के भारत नगर पुलिस थाने में तैनात 31 वर्षीय कांस्टेबल की कोविड-19 से मौत हो गई थी।(भाषा)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख